- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After Defeat Leeds Test Questions Raised On Coach Gautam Gambhir
उठने लगे हैं सवाल? टेस्ट में टीम इंडिया का बुरा हाल, कोच गौतम गंभीर निशाने पर
- Written By: संजय बिष्ट
यदि टी20 और वनडे क्रिकेट को हटा दें तो गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के दौरान बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया 11 में से 7 टेस्ट मैच हार चुकी है।

गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से शिकस्त दी। कोच गौतम गंभीर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ये पहली हार साबित हुई। चौथी पारी के दौरान 371 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस दौरान बेन डकेट ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि पांचवे दिन इंग्लिश टीम 350 के स्कोर को आसानी से हासिल करने में कामयाब हो पाई।
इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 के साथ बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया का मैनेजमेंट काफी खराब दिखा। कब किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कहां पर करना है, ऐसे फैसले लेने में टीम नाकाबयाब रही। टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी और खराब फील्डिंग हार का प्रमुख कारण रही। पिछले कई समय में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं।
सवालों के घेरे में गौतम गंभीर
साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में है।
सम्बंधित ख़बरें
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
गंभीर की कोचिंग में पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया। ये सीरीज भारत में ही खेली गई थी। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। ये ही कारण था कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
India in the last 9 Tests: Won – 1.
Draw – 1.
Lost – 7*. pic.twitter.com/EgMYSDd24v — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 24, 2025
रवींद्र जडेजा के लिए संजय मांजरेकर के तीखे बोल, कहा- मैं उनसे ज्यादा…
टेस्ट फॉर्मेट में गंभीर का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर ने बाग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज से शुरुआत की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से टीम इंडिया ने टेस्ट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने गंभीर की कोचिंग में ओवरऑल 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 7 मुकाबलों में हार मिली है। जबकि 3 मुकाबलों में जीत और 1 ड्रॉ रहा है।
After defeat leeds test questions raised on coach gautam gambhir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुएं में मौत को दी चुनौती! डंडे के सहारे लटका युवक, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Jun 08, 2026 | 09:12 PMये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:09 PMरेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
Jun 08, 2026 | 09:03 PMशादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना कैरेक्टर पर दाग नहीं…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
Jun 08, 2026 | 08:52 PMएक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
Jun 08, 2026 | 08:48 PMजाकिर नाइक के संपर्क में थी निदा खान, मलेशिया से आ रहा था पैसा; TCS धर्मांतरण केस में संजय निरुपम का दावा
Jun 08, 2026 | 08:44 PMचीन की दुखती रग पर भारत ने रखा हाथ! समुद्र में चक्रव्यूह तैयार, जिनपिंग की उड़ी नींद!
Jun 08, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM














