- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After 24 Year May India Face Whitewash In Test Series Against New Zealand In Rohit Sharma Captaincy
शर्मसार होने से बचेंगे रोहित शर्मा? टीम इंडिया के सामने 24 साल बाद यह चुनौती!
इंडिया घर में टेस्ट सीरीज करीब 24 साल हारी थी। हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत को मात दिया था। अब भारतीय टीम उसी कगार पर खड़ी है, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का सूपड़ा साफ हो सकता है।
- Written By: मृणाल पाठक

रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेक्स, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज हार चुकी है। भले ही एक मैच और बचा हो, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम दो मैच हार गई है। ऐसे में अब परेशानी यह है कि भारतीय टीम कहीं तीसरा मुकाबला भी हार कर 24 साल पहले वाली जगह ना पहुंच जाए। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं होगा।
दरअसल, टीम इंडिया का घर में टेस्ट में सफाया करीब 24 साल पहले हुआ था। जब हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम भारत आई थी। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले गए और दोनों ही मैच भारतीय टीम हार गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारत 4 विकेट से हारा, इसके बाद दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला गया, उस मैच में टीम इंडिया 71 रनों से हारी। उसके बाद से ऐसी स्थिति कभी नहीं आई, लेकिन अब भारतीय टीम अब उसी कगार पर खड़ी है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल; रिजवान के कप्तान बनते ही गैरी कर्स्टन का इस्तीफा, ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बना हेड कोच
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
साल 2020 में भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने अपने घर में व्हाइटवॉश किया था। उस सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। बड़ी बात ये है कि इससे पहले जब किसी टीम ने टीम इंडिया को भारत में व्हाइटवॉश किया था तो वो सिर्फ दो मैचों की सीरीज थी। इस बार भारत न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की सीरीज खेल रहा है। अगर वो तीनों मैचों में हार जाता है तो ये और भी बड़ी और शर्मनाक हार होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि करीब 12 साल बाद ऐसा हुआ है कि भारतीय टीम घर में टेस्ट सीरीज हारी है। इससे पहले साल 2012 में भारतीय टीम इंग्लैंड से घर में टेस्ट सीरीज हारी थी। उसके बाद से अब तक जीत का ऐसा सिलसिला जारी रहा। भारत घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा था, जो अब खत्म हो गया है। कुछ दिन पहले तक स्थिति ऐसी थी कि कोई भी टीम भारत आने से डरती थी, क्योंकि उसे लगता था कि भारत को उसके घर में हराना लगभग नामुमकिन है, लेकिन अब न्यूजीलैंड ने नामुमकिन सा लगने वाला काम कर दिखाया है।
After 24 year may india face whitewash in test series against new zealand in rohit sharma captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














