-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Mohammad Nabi Shatters Record Books Becomes First Afghanistan Player To Score 5000 International Runs
मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, 5000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बने पहले अफगान खिलाड़ी
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मंगलवार को 5,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले अफगानिस्तान खिलाड़ी बन गए। एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मोहम्मद नबी ने यह मुकाम हासिल किया।
अफगानिस्तान को श्रीलंका (Afghanistan vs Sri Lanka) ने दिए गए 292 रनों के लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल करना था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नबी ने 32 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें छह चौके और पांच छक्के लगाए थे। उन्होंने 203.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह वनडे मैच के इतिहास में अफगानिस्तान के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इससे पहले मुजीब उर रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
नबी ने 259 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 24.56 की औसत से 5,011 रन बनाए हैं। उन्होंने 238 पारियों में एक शतक और 21 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 है।
वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के सबसे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद मोहम्मद शहजाद ने 156 मैचों में 4,811 रन और असगर अफगान ने 195 मैचों में 4,246 रन बनाए हैं। नबी ने तीन टेस्ट मैचों में 5.50 की औसत से 33 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रहा है।
वनडे की बात करें तो, उन्होंने 147 मैचों की 131 पारियों में 27.18 की औसत से 3,153 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह रहमत शाह के बाद वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। नबी ने 109 T20I मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें 22.25 की औसत से 1,825 रन बनाए हैं, जिसमें 101 पारियों में पांच अर्द्धशतक शामिल हैं, 89 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
Mohammad nabi shatters record books becomes first afghanistan player to score 5000 international runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














