-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Announce 15 Member Squad For T20 World Cup 2026
T20 World Cup के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, दिग्गज स्पिनर को सौंपी गई कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Afghanistan squad for T20 World Cup: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड के लिए टीम की घोषणा कर दी है। राशिद खान की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। नवीन उल हक की वापसी हुई है।

अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Afghanistan announce 15-member squad for T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय अफगान टीम का ऐलान कर दिया है। करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान के नेतृत्व में घोषित टीम में गुलबदीन नाइब और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। इब्राहिम जादरान टीम के उपकप्तान होंगे। यही टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यूएई में होने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
अफगानिस्तान टीम में बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहिदुल्लाह कमाल और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। युवा तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने टीम में जगह बनाई है। बांग्लादेश सीरीज से बाहर रहे और जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलने वाले फजल हक फारूकी भी टीम में हैं। मुजीब उर रहमान भी टीम में हैं।
CEO नसीब खान ने क्या कहा?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, “टी20 विश्व कप के पिछले एडिशन में अफगान टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था। हम पिछली शानदार यादों को संजोते हैं और इस साल और भी बेहतर नतीजों की उम्मीद करते हैं, जो एशियाई हालात में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करने से हमें अपनी टीम में संतुलन को बेहतर बनाने और विश्व कप के लिए ठीक से तैयारी करने का एक शानदार मौका मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Taliban Strike: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा पलटवार, ISIS के ठिकानों पर की भयंकर बमबारी
कराची हमले का पाकिस्तान ने लिया बदला! आधी रात अफगानिस्तान सीमा पर भीषण सैन्य कार्रवाई, 29 की मौत
मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह ने क्या कहा?
मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, “गुलबदीन नाइब बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, और उनकी वापसी से हमारी टीम को मजबूती मिलेगी। हम नवीन उल हक के वापस आने से भी खुश हैं, जिससे हमारी तेज गेंदबाजी बेहतर होगी। एएम गजनफर को मुख्य टीम से बाहर रखने का फैसला मुश्किल था। उनकी जगह हमने मुजीब को लिया है। शाहिदुल्लाह कमाल ने हाल के इवेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें एक कीमती बाएं हाथ का विकल्प दिया, जो बड़े टूर्नामेंट में बहुत जरूरी है।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए ओमान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, जतिंदर सिंह को मिली कमान
वेस्टइंडीज और वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान का शेड्यूल
विश्व कप से पहले अफगानिस्तान 19, 21, और 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। विश्व कप की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। अफगानिस्तान 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी– एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।
Afghanistan announce 15 member squad for t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














