नॉट आउट थे एडेन मार्करम? डेरिल मिचेल के कैच पर मचा बवाल, सेमीफाइनल में चकनाचूर हुआ साउथ अफ्रीका का सपना!
Aiden Markram Catch: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में एडन मार्करम के विकेट पर विवाद हो गया। उनका कैच डेरिल मिचेल ने पकड़ा, लेकिन इस फैसले को लेकर मैदान पर चर्चा शुरू हो गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
डेरिल मिचेल और एडन मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया)
Aiden Markram Catch Daryl Mitchell: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने पारी की शुरुआत भी संभलकर की और कुछ अच्छे शॉट लगाए। हालांकि रन गति बढ़ाने की कोशिश में वह एक विवादास्पद कैच पर आउट हो गए।
मार्करम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ क्रिकेट फैंस का मानना है कि डेरिल मिचेल ने शानदार कैच पकड़ा और फैसला बिल्कुल सही था। वहीं कई दर्शकों का कहना है कि कैच लेते समय गेंद जमीन से छूती हुई नजर आई थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही नहीं था। इसी वजह से इस फैसले पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
क्या एडन मार्करम को गलत आउट दिया गया?
मैच के दौरान एडन मार्करम का विकेट न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने लिया। कीवी टीम की ओर से पारी का आठवां ओवर लेकर आए रविंद्र ने चौथी गेंद मिडिल स्टंप की लाइन पर डाली। गेंद पिच पर पड़ने के बाद हल्का सा टर्न लेते हुए बाहर की तरफ जा रही थी। मार्करम ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह शॉट सही तरीके से टाइम नहीं कर सके। गेंद हवा में लांग ऑन की दिशा में चली गई। वहां खड़े डेरिल मिचेल ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया। हालांकि रिप्ले में ऐसा लगा कि कैच लेते समय गेंद जमीन के काफी करीब थी और शायद जमीन को छू भी रही थी। अब इस कैच को लेकर सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो रहा है। लोगों का मानना है कि ये कैच नहीं था और अगर एडन मार्करन यहां आउट नहीं होते तो साउथ अफ्रीका बड़े स्कोर की तरफ जा सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
शॉन पोलॉक ने गलत फैसले पर तीसरे अंपायर की जमकर आलोचना की यह स्पष्ट रूप से आउट नहीं था!! एडन मार्कराम को इस फैसले को चुनौती देनी चाहिए!! गेंद साफ तौर पर पहले जमीन को छूई थी 👍💯 यह एक फैसला दक्षिण अफ्रीका और टीम को हमेशा परेशान करेगा…!! pic.twitter.com/R0Y4qMU0HX — ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 5, 2026
🚨 AIDEN MARKRAM GIVEN OUT – CONTROVERSY! 🚨 Ball clearly looked like it touched the ground, yet Aiden Markram was given out by the third umpire. Was that really a clean catch or a wrong call in a World Cup knockout? 🤔 pic.twitter.com/AjPj1Z3OQR — All about Cricket (@CricHitmanThala) March 4, 2026
इस स्थिति में अंपायरों ने थर्ड अंपायर की मदद ली। कई बार रिप्ले देखने के बाद भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी। आखिरकार थर्ड अंपायर की सलाह के बाद मैदानी अंपायरों ने एडन मार्करम को आउट करार दिया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान फिर दुनिया के सामने हुआ शर्मसार, टीम के खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप में एक महिला से कर दी थी छेड़छाड़
18 रन बनाकर लौटे पवेलियन
अगर इस मैच में एडन मार्करम की पारी की बात करें तो उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90 के आसपास रहा और वह 18 रन बनाने में सफल रहे। अपनी छोटी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी लगाया। जब मार्करम आउट हुए, उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन था। उनके विकेट के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। हालांकि इस फैसले को लेकर अभी भी क्रिकेट फैंस के बीच बहस जारी है कि कैच पूरी तरह साफ था या नहीं।
