Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक शर्मा का पावरप्ले में कोहराम, महज 15 गेंदों में कूटा अर्धशतक, चकनाचूर किया अपना ही पुराना रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 18, 2026 | 08:52 PM

अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Abhishek Sharma Fastest Fifty: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले के अंदर ही अर्धशतक पूरा कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और फैंस को रोमांचित कर दिया।

पावरप्ले में SRH का धमाकेदार आगाज

पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत संभलकर की, लेकिन दूसरे ओवर से ही उन्होंने आक्रामक रुख अपना लिया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने तेजी से रन बटोरते हुए सिर्फ 4 ओवर में 38 रन जोड़ दिए। इसके बाद पारी के पांचवें ओवर में टीम ने रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे 5 ओवर में स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया।

मैथ्यू शॉर्ट के ओवर में बरसे रन

पारी के पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को निशाने पर लिया और एक ही ओवर में तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए। इस ओवर में कुल 25 रन बने, जिसने मैच का मोमेंटम पूरी तरह SRH के पक्ष में कर दिया। इसी दौरान अभिषेक ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज पचासा बन गया। इससे पहले उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जिसे उन्होंने अब पीछे छोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

मेरे पास बिल चुकाने के पैसे नहीं…, क्रिस गेल ने मांगी थी आईपीएल में जगह; ललित मोदी का हैरान करने वाला खुलासा

SRH vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों की प्लेइंग XI

RCB vs DC: डेविड मिलर ने पलटा पासा, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स को लगा पांचवां झटका, नीतीश रड्डी को आउट कर ओवर्टन ने झटका तीसरा विकेट

📹 | Now Playing: MR. MAXIMUM SHOW! 🙌❤️@IamAbhiSharma4 sets Hyderabad ablaze with a jaw-dropping 15-ball fifty! 🔥 Will he go on and help SRH score a huge score tonight? 👀#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026 ➡️ #SRHvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/5thkTMtstg pic.twitter.com/GxlNLa09Th — Star Sports (@StarSportsIndia) April 18, 2026

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई पारी

अभिषेक शर्मा की यह पारी कई मायनों में खास रही। वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 16 गेंदों का था, जिसे उन्होंने खुद और ट्रैविस हेड ने बनाया था।

अंत में जल्दी गिरे विकेट

हालांकि, अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के बाद टीम को कुछ झटके भी लगे। ट्रैविस हेड 23 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान ईशान किशन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: मेरे पास बिल चुकाने के पैसे नहीं…, क्रिस गेल ने मांगी थी आईपीएल में जगह; ललित मोदी का हैरान करने वाला खुलासा

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए अकील होसेन की जगह मैथ्यू शॉर्ट को मौका दिया, जबकि मुकेश चौधरी ने खलील अहमद की जगह टीम में वापसी की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया।

Abhishek sharma fastest fifty srh vs csk ipl 2026 record powerplay explosive innings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 08:52 PM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Sports News
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.