अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में कोलकाता के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेल रही है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल करते हुए अपने करियर का एक यादगार शतक पूरा किया है।
- Written By: संजय बिष्ट
केकेआर के गेंदबाज को शॉट लगाते अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सत्र का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम को तेज शुरुआत मिली, जिसमें ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने अपनी 48 रन की पारी के दौरान एक खास उपलब्धि जरूर हासिल की।
अभिषेक शर्मा ने रचा खास रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण शतक जरूर पूरा किया। वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें टीम के खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है।
डेविड वॉर्नर के बाद दूसरा नाम
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड David Warner के नाम है, जिन्होंने 143 छक्के लगाए हैं। अब अभिषेक शर्मा भी इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साल 2019 से लगातार इस टीम के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर खास मुकाम हासिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- डेविड वॉर्नर – 143 छक्के
- अभिषेक शर्मा – 101 छक्के
- हेनरिक क्लासेन – 90 छक्के
- केन विलियमसन – 64 छक्के
- ट्रैविस हेड – 50 छक्के
अभिषेक शर्मा का आईपीएल सफर
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में पदार्पण साल 2018 में किया था, जब वह दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। हालांकि एक सत्र के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए। तब से वह लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं और अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
आंकड़ों में अभिषेक का दम
अब तक अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में 79 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.11 के औसत से 1871 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक निकल चुके हैं। इसके अलावा वह 106 छक्के लगाने में भी सफल रहे हैं। उनकी आक्रामक शैली उन्हें आधुनिक दौर के खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है और भविष्य में उनसे और बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।
