IND vs NZ: आकाश चोपड़ा ने फाइनल के लिए अपने प्लेइंग-11 का किया ऐलान, अभिषेक और वरुण को लेकर कही बड़ी बात
Aakasg Chopra: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने अपने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में चोपड़ा ने कोई बदलाव नहीं किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया है।
आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि फाइनल जैसे मुकाबले में आप टीम का बदलाव नहीं करना चाहते हैं और दोनों ऐसे खिलाड़ी है कि उन्हें बाहर भी नहीं रख सकते।
आकाश चोपड़ा ने अपनी एक्स प्रोफाइल पर जारी किए गए एक वीडियो में कहा कि टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और मुझे नहीं लगता कि टीम खिताबी मुकाबले में कोई बदलाव होना चाहिए। खराब प्रदर्शन के बाद भी अभिषेक और वरुण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। वरुण और अभिषेक का कोई खास प्रदर्शन न होने के बावजूद, आप फाइनल में पहुंच गए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप फाइनल में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
अभिषेक और वरुण हैं नंबर-1
उन्होंने कहा, “अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है। वहीं, मैं स्पिन गेंदबाजी में वरुण के साथ जाऊंगा। कुलदीप को लाने का लालच हो सकता है, लेकिन मैं वरुण को चुनूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ बदल जाएगा, इसलिए मैं बिना किसी बदलाव के वाली प्लेइंग इलेवन का समर्थन करूंगा।”
अभिषेक शर्मा कर रहे संघर्ष
अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 12.71 के कम औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान, कहा- जहां प्रेशर नहीं, वहां मजा नहीं
वरुण के प्रदर्शन में आई गिरावट
वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन सुपर 8 और सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वरुण ने सेमीफाइनल में 4 ओवर में 64 रन लुटाए थे।
फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
