-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15 June 2026 Live Updates Today And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: संजय सिंह बिष्ट , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खोलने का ऐलान किया। स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी का 'वंदे मातरम' से स्वागत।

ब्रेकिंग लाइव न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए फ्रांस के नीस से रवाना हो गए हैं। 1993 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद स्लोवाकिया की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से शुक्रवार से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हो रहा है। उद्घाटन उड़ान के रूप में लखनऊ से रवाना पहली यात्री फ्लाइट सुबह 7:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
15 Jun 2026 10:57 PM (IST)
15 Jun 2026 10:57 PM (IST)होर्मुज स्ट्रेट से जहाज जाने लगे: डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, डील पर पूरी तरह साइन हो चुके हैं और होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही थोड़ा खुल चुका है। जहाज अब बाहर जाने लगे हैं और शुक्रवार को यह पूरी तरह से खुल जाएगा।
एवियन, फ्रांस: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "...डील (US-ईरान) पर पूरी तरह साइन हो चुके हैं और होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही थोड़ा खुल चुका है...जहाज अब बाहर जाने लगे हैं और शुक्रवार को यह पूरी तरह से खुल जाएगा।" pic.twitter.com/vtnW8n4xGY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 10:45 PM (IST)
15 Jun 2026 10:45 PM (IST)11 घंटे CID लगातार मुझसे पूछताछ कर रही है: अभिषेक बनर्जी
श्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, मैं यह बात बहुत साफ तौर पर कह रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं ED ने मुझे समन भेजा था और मुझे 15 और 17 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया था। कल भी CID ने मुझसे लगभग 8-9 घंटे तक पूछताछ की। मैं वहां गया था और आज सुबह लगभग 11 बजे पहुंचा। अब रात के करीब 10 बज रहे हैं, यानी 11 घंटे हो चुके हैं और वे मुझसे पूछताछ कर रहे हैं।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैं यह बात बहुत साफ तौर पर कह रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं ED ने मुझे समन भेजा था और मुझे 15 और 17 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया था। कल भी CID ने मुझसे लगभग 8-9 घंटे तक पूछताछ की। मैं वहां गया था और आज सुबह लगभग 11 बजे… pic.twitter.com/6DVQP8QdG6
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
15 Jun 2026 10:09 PM (IST)
15 Jun 2026 10:09 PM (IST)आर.जी. कर मामल में अब सही दिशा में बढ़ रही जांच: पीड़िता की मां
पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक राणा देबनाथ ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और हत्या के मामले पर कहा, जांच अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का धन्यवाद करती हूं।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक राणा देबनाथ ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और हत्या के मामले पर कहा, "जांच अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का धन्यवाद करती हूं..." pic.twitter.com/TWCasoHM4R
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
15 Jun 2026 09:52 PM (IST)
15 Jun 2026 09:52 PM (IST)14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व TMC विधायक सुजॉय हाजरा
पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को मेदिनीपुर कोर्ट ने सालबोनी जमीन धोखाधड़ी मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को मेदिनीपुर कोर्ट ने सालबोनी जमीन धोखाधड़ी मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। pic.twitter.com/V2isLmUs8B
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
15 Jun 2026 08:57 PM (IST)
15 Jun 2026 08:57 PM (IST)फ्रांस पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन-लेस-बेन्स पहुंचे।
एवियन-लेस-बेन्स, फ्रांस: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन-लेस-बेन्स पहुंचे।
(स्रोत: G7) pic.twitter.com/Wl3TFRMbYG
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
15 Jun 2026 08:34 PM (IST)
15 Jun 2026 08:34 PM (IST)लखनऊ पहुंची अफगानिस्तान की टीम
एकाना स्टेडियम में 17 जून, 2026 को होने वाले वनडे मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: एकाना स्टेडियम में 17 जून, 2026 को होने वाले वनडे मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। pic.twitter.com/Nm2laB4Gtj
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2026
15 Jun 2026 08:16 PM (IST)
15 Jun 2026 08:16 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया में देखा योग का एक स्पेशल सेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में प्रेसिडेंशियल पैलेस में योग का एक स्पेशल सेशन देखा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में प्रेसिडेंशियल पैलेस में योग का एक स्पेशल सेशन देखा।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/bAJ5ILwhfq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 07:46 PM (IST)
15 Jun 2026 07:46 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के लोगों का किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में कंपनियों के CEOs के साथ मीटिंग के बाद जाते समय उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में कंपनियों के CEOs के साथ मीटिंग के बाद जाते समय उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/ztKYnJUQNA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 07:11 PM (IST)
15 Jun 2026 07:11 PM (IST)हम पर हमला हुआ तो इसके जिम्मेदार सम्राट चौधरी होंगे: तेज प्रताप यादव
JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, हमें वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी और हमने वह सुरक्षा वापस कर दी। अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वे क्या करेंगे या नहीं करेंगे। अगर हमारी जान को खतरा होता है या हम पर हमला होता है तो इसके जिम्मेदार केवल सम्राट चौधरी होंगे। हमने अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी है। हमें सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमारी बहू और बेटियां सुरक्षित रहें तो यह हमारी सुरक्षा है।
15 Jun 2026 06:40 PM (IST)
15 Jun 2026 06:40 PM (IST)ममता बनर्जी से मिले विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय
TMC विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के घर पहुंचे।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के घर पहुंचे। pic.twitter.com/yFrO9PqSwu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 06:18 PM (IST)
15 Jun 2026 06:18 PM (IST)कोलकाता कॉर्पोरेशन में डिलिमिटेशन की जरूरत: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, चुनाव के दौरान मैं जब हर इलाके और घरों में घूम रहा था तब मैंने वार्ड्स का कंपोजिशन देखा। एक तरफ 40,000-50,000 वोट हैं और दूसरी तरफ 8000-12000 वोट हैं। एक वार्ड में 15-18 बूथ हैं और दूसरी तरफ दूसरे बूथ में 50 बूथ हैं। इसलिए कोलकाता कॉर्पोरेशन में डिलिमिटेशन की जरूरत है। डिलिमिटेशन स्टेट इलेक्शन कमीशन करेगा।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "... चुनाव के दौरान मैं जब हर इलाके और घरों में घूम रहा था तब मैंने वार्ड्स का कंपोजिशन देखा। एक तरफ 40,000-50,000 वोट हैं और दूसरी तरफ 8000-12000 वोट हैं। एक वार्ड में 15-18 बूथ हैं और दूसरी तरफ दूसरे बूथ में 50… pic.twitter.com/xoeCI3U38q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 05:39 PM (IST)
15 Jun 2026 05:39 PM (IST)मणिपुर में तीन घायल कुकी लोगों के भर्ती होने को लेकर विरोध प्रदर्शन
इंफाल, मणिपुर: लीलोन वैफेई गांव के तीन घायल कुकी लोगों के भर्ती होने को लेकर लैम्फेलपट में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बाहर विरोध कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सिक्योरिटी फोर्स ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।
#WATCH इंफाल, मणिपुर: लीलोन वैफेई गांव के तीन घायल कुकी लोगों के भर्ती होने को लेकर लैम्फेलपट में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बाहर विरोध कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सिक्योरिटी फोर्स ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/F2SG5MJszx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 05:37 PM (IST)
15 Jun 2026 05:37 PM (IST)मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के किए दर्शन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए।
उत्तराखंड | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। pic.twitter.com/ivAQ6kyUS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 05:09 PM (IST)
15 Jun 2026 05:09 PM (IST)जंतर-मंतर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग को लेकर मानसून सेशन की शुरुआत में विरोध करने के प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम दिल्ली जाएंगे और एक दिन के लिए जंतर-मंतर पर अपनी बात रखेंगे।
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग को लेकर मॉनसून सेशन की शुरुआत में विरोध करने के प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम दिल्ली जाएंगे और एक दिन के लिए जंतर-मंतर पर अपनी बात रखेंगे।"
प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/RpfmAZP5M4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 04:53 PM (IST)
15 Jun 2026 04:53 PM (IST)भाजपा की सत्ता की लालच का कोई अंत नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अशोक गहलोत द्वारा भाजपा, इंदिरा गांधी और इंडिया गठबंधन की एकता पर दिए गए बयान पर कहा, जिन सांसदों ने अपनी विचारधारा और जज्बात अचानक बदल लिए हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि जब आप चुनकर आते हैं तो जनता आप पर विश्वास जताती है और किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपको वोट देती है। अगर आपके जज्बात बदल गए हैं तो इस्तीफा दे दीजिए जनता के पास जाइए और फिर मुहर लगवाकर आइए। भाजपा की सत्ता की लालच का कोई अंत नहीं है।
15 Jun 2026 04:32 PM (IST)
15 Jun 2026 04:32 PM (IST)एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का समय: इमरान मसूद
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा के साथ गठबंधन पर कहा, मांगना और देना दोनों ही समझ नहीं आता है कोई मांगेगा क्यों और कोई देगा क्यों ये सब बैठकर तय किया जाता है कि हमको क्या करना है? बंगाल के बाद अब सोचने का समय नहीं है अब एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का समय है। आपस में बैठकर तय करना होता है पार्टी नेतृत्व तय करेगा। हम इतनी ही सीटे दे सकते हैं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा के साथ गठबंधन पर कहा, "मांगना और देना दोनों ही समझ नहीं आता है कोई मांगेगा क्यों और कोई देगा क्यों ये सब बैठकर तय किया जाता है कि हमको क्या करना है?...बंगाल के बाद अब सोचने का समय नहीं है अब एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का समय… pic.twitter.com/G51ZX9J8VM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 04:01 PM (IST)
15 Jun 2026 04:01 PM (IST)केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया नें टेक्नोलॉजी सेंटर की रखी आधारशिला
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टेक्नोलॉजी सेंटर की आधारशिला रखी और इस पर उन्होंने कहा, तकनीकी सेंटर समस्त बिहार के लिए है। इसमें बिहार के युवाओं को विशेष शिक्षण दिया जाएगा। हमारे 7 हजार बच्चे एक साल में प्रशिक्षित होंगे। इस विशेष प्रशिक्षण को लेने के बाद लोग बैठे नहीं रहेंगे बल्कि सभी को नियोजन मिलेगा। 174 करोड़ की लागत से इसका शुभारंभ हो रहा है।
#WATCH गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टेक्नोलॉजी सेंटर की आधारशिला रखी और इस पर उन्होंने कहा, "तकनीकी सेंटर समस्त बिहार के लिए है। इसमें बिहार के युवाओं को विशेष शिक्षण दिया जाएगा। हमारे 7 हजार बच्चे एक साल में प्रशिक्षित होंगे... इस विशेष प्रशिक्षण को लेने के बाद… pic.twitter.com/ZMJV5kAXq4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 03:49 PM (IST)
15 Jun 2026 03:49 PM (IST)अमित शाह ने नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया और एपेक्स बैंक की समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया और एपेक्स बैंक की समीक्षा बैठक की।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया और एपेक्स बैंक की समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/iinvprV9cJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 03:32 PM (IST)
15 Jun 2026 03:32 PM (IST)इंडिया-EU FTA का स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने किया स्वागत
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा, इंडिया-EU FTA अब तक के सबसे बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में से एक है। स्लोवाकिया न सिर्फ इस एग्रीमेंट का स्वागत करता है, बल्कि इस एग्रीमेंट को लागू करने के लिए जरूरी और प्रैक्टिकल कदम भी उठाएगा।
#WATCH ब्रातिस्लावा | स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा, "इंडिया-EU FTA अब तक के सबसे बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में से एक है। स्लोवाकिया न सिर्फ इस एग्रीमेंट का स्वागत करता है, बल्कि इस एग्रीमेंट को लागू करने के लिए ज़रूरी और प्रैक्टिकल कदम भी उठाएगा।"
(वीडियो सोर्स:… pic.twitter.com/zDPUDSTlLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 03:00 PM (IST)
15 Jun 2026 03:00 PM (IST)भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU का आदान-प्रदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की उपस्थिति में भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ।
#WATCH ब्रातिस्लावा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की उपस्थिति में भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ।
(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/wKEGRHZh4C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
15 Jun 2026 02:25 PM (IST)
15 Jun 2026 02:25 PM (IST)RTI एक्टिविस्ट राकेश कुमार को नहीं मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बहल पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का आरोप है। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
15 Jun 2026 02:21 PM (IST)
15 Jun 2026 02:21 PM (IST)उदित राज का बयान- BJP विपक्ष को तोड़ने का काम कर रही है
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “लोकसभा स्पीकर रविवार को मिल रहे हैं, कौन सी ऐसी तात्कालिकता थी। किसी दल को तोड़ने और उनके बीच मतभेद पैदा करने के लिए आप ने बेशर्मी की हद कर दी। बीजेपी शासन पर कोई काम नहीं कर रही, विपक्ष को तोड़ने का ही काम कर रही है।”
15 Jun 2026 12:35 PM (IST)
15 Jun 2026 12:35 PM (IST)नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ CM आवास पहुंचे 172 किसान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीन देने वाले 172 किसान लखनऊ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं, जहां जल्द ही उनकी भेंट होने वाली है।
15 Jun 2026 11:21 AM (IST)
15 Jun 2026 11:21 AM (IST)CM विजय की तलाक पर सुनवाई याचिका टली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता की तलाक याचिका पर सुनवाई टल गई है। तलाक केस में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।
15 Jun 2026 10:45 AM (IST)
15 Jun 2026 10:45 AM (IST)BJP को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार- असदुद्दीन ओवैसी
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया, “हम उत्तर प्रदेश में BJP को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं, बशर्ते गठबंधन में हमें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले।”
15 Jun 2026 10:27 AM (IST)
15 Jun 2026 10:27 AM (IST)भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला शुरू- दांबुला
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
15 Jun 2026 10:03 AM (IST)
15 Jun 2026 10:03 AM (IST)शांति समझौते की घोषणा से शेयर बाजार में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,200 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर के करीब पहुंच गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,126.36 अंक यानी 1.49 प्रतिशत बढ़कर 76,654.31 पर और निफ्टी 339.25 अंक यानी 1.44 प्रतिशत चढ़कर 23,962.15 पर पहुंच गई।
15 Jun 2026 09:20 AM (IST)
15 Jun 2026 09:20 AM (IST)सोमवती अमावस्या पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु- हरिद्वार
सोमवती अमावस्या के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं और रात 12 बजे से स्नान जारी है। सभी पार्किंग स्थल भर चुके हैं, जबकि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
15 Jun 2026 08:47 AM (IST)
15 Jun 2026 08:47 AM (IST)Raushan Anand News- रोशन आनंद को मिली जमानत
बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। उनके सगे भाई का शव नेपाल के एक होटल से मिलने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट ने यह राहत दी है।
15 Jun 2026 08:43 AM (IST)
15 Jun 2026 08:43 AM (IST)इंडिगो की फ्लाइट ने किया लैंड- Noida
उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की पहली निर्धारित उड़ान 6ई-2278 यहां पहुंची। यह विमान आगे बेंगलुरु के लिए रवाना होगा, जहां इसके सुबह 11:05 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।
#WATCH | Uttar Pradesh | Commercial flight operations kick off at Noida International Airport in Jewar as its first scheduled IndiGo flight 6E-2278 arrives from Lucknow's Chaudhary Charan Singh International Airport.
The flight will continue on its journey to Bengaluru,… pic.twitter.com/1XdU05qZ1i
— ANI (@ANI) June 15, 2026
15 Jun 2026 07:32 AM (IST)
15 Jun 2026 07:32 AM (IST)कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट- ईरान-अमेरिका डील
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद अंतरराष्ट्रिय बाजार में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। अब कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समझौते के बाद खाड़ी देशों में तनाव की उम्मीद कम हुई। इसका सीधा-सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया। रविवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके बाद यह 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल (डब्ल्यूटीआई) 4.8 प्रतिशत टूटकर लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
15 Jun 2026 07:06 AM (IST)
15 Jun 2026 07:06 AM (IST)ईरान के साथ समझौता- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता हो चुका है और उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी समाप्त करने की मंजूरी दे दी है।
On Truth Social, US President Donald Trump posts, "The Deal with the Islamic Republic of Iran is now complete. Congratulations to all! I hereby fully authorize the toll free opening of the Strait of Hormuz, and, simultaneously herewith, authorize the immediate removal of the… pic.twitter.com/fPLg91aBTy
— ANI (@ANI) June 14, 2026
15 Jun 2026 07:04 AM (IST)
15 Jun 2026 07:04 AM (IST)ईरान-अमेरिका डील- कच्चे तेल में भारी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के सकारात्मक संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ समझौता होने के दावे के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव घटने की उम्मीद बढ़ी, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ नजर आया। रविवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड करीब 3.9 प्रतिशत टूटकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल (डब्ल्यूटीआई) 4.8 प्रतिशत लुढ़ककर लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
15 Jun 2026 07:01 AM (IST)
15 Jun 2026 07:01 AM (IST)कुएं में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पंढरपुर-म्हसवड मार्ग पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गया। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने दी।
15 Jun 2026 07:00 AM (IST)
15 Jun 2026 07:00 AM (IST)ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में 'फाइट नाइट'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के अवसर पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ऐतिहासिक मुकाबलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख मुकाबले में मिश्रित मार्शल आर्ट्स के दो दिग्गज अष्टकोणीय पिंजरे में आमने-सामने नजर आए।
15 Jun 2026 06:57 AM (IST)
15 Jun 2026 06:57 AM (IST)पॉप सिंगर ओलिवर ट्री का निधन- USA
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 32 वर्षीय अमेरिकी पॉप गायक ओलिवर ट्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अन्य यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे।
15 Jun 2026 06:55 AM (IST)
15 Jun 2026 06:55 AM (IST)नौशेरा के कटेहडा वन क्षेत्र में मची भारी तबाही- जम्मू कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र स्थित कटेहडा वन क्षेत्र में भीषण जंगल की आग भड़क उठी है। आग पर काबू पाने और इसे आसपास के जंगलों तक फैलने से रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी और वन सुरक्षा बल (एफपीएफ) के जवान लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
15 Jun 2026 06:52 AM (IST)
15 Jun 2026 06:52 AM (IST)यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करेगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा भारत और स्लोवाकिया के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ सहयोग के नए अवसरों की तलाश का महत्वपूर्ण मौका प्रदान करेगा।
#WATCH | Slovakia | Prime Minister Narendra Modi given a traditional welcome with bread and salt upon his arrival in Bratislava.
In Slovak culture, the traditional welcome with bread and salt is a symbol of hospitality, respect, and goodwill. Guests, especially honoured visitors… pic.twitter.com/aYYwxtW5xi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
15 Jun 2026 06:50 AM (IST)
15 Jun 2026 06:50 AM (IST)पीएम मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मौका है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ सार्थक एवं सकारात्मक वार्ता की उम्मीद जताई है।
Prime Minister Narendra Modi reaches Bratislava, Slovakia.
"This visit provides an opportunity to deepen India-Slovakia relations and explore new avenues of cooperation. Looking forward to productive meetings with President Pellegrini and Prime Minister Fico" tweeted PM… pic.twitter.com/n68vlXAYwi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
Aaj ki taaja khabar 15 june 2026 live updates today and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














