अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज, जानिए कब-कब होंगे मैच?
Afghanistan vs Bangladesh ODI Series: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। अफगानिस्तान टी20 हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
AFG vs BAN: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज में मैदान में उतरेगी ताकि टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लिया जा सके। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। फैंस को इस सीरीज में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
पिछली सीरीज में अफगानिस्तान को मिली थी शिकस्त
अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-5 अक्टूबर के बीच खेली गई तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश ने पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता। अफगानिस्तान के पास सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन बांग्लादेशी टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
सीरीज का शेड्यूल
अब दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें अफगानिस्तान के पास टी20 सीरीज की हार का बदला लेने का मौका होगा। सीरीज का पहला मैच 8 अक्टूबर, दूसरा मैच 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाना है। सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे इतिहास में साल 2014 से अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी रहा है। बांग्लादेशी टीम 11 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि अफगानिस्तान ने 8 मुकाबले जीते हैं।
अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
8 अक्टूबर : पहला वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
11 अक्टूबर : दूसरा वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
14 अक्टूबर : तीसरा वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम का स्क्वॉड
तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नुरुल हसन, हसन महमूद, मोहम्मद नईम, रिशद हुसैन और नाहिद राणा।
ये भी पढ़ें: बेथ मूनी का यादगार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 222 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वॉड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, बशीर अहमद, एएम गजनफर, इकराम अलीखिल, मोहम्मद सलीम सफी और अब्दुल्ला अहमदजई। (एजेंसी इनपुट के साथ)
