FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
KOR vs CZE: FIFA World Cup 2026 के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने चेकिया का सामना किया, जबकि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।
- Written By: संजय बिष्ट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (फोटो- सोशल मीडिया)
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो चुका है। इस दौरान शुरुआती मैच में मैक्सिको और दक्षिण कोरिया ने जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार शुरआत की। टूर्नामेंट के पहले दिन ग्रुप ए में मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया के मैचों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में सह-मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त दी।
वहीं, दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 के अंतर से पटकनी दी। पहले दिन के खेल के बाद मैक्सिको और दक्षिण कोरिया ने महत्वपूर्ण 3-3 अंक हासिल कर लिए हैं। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका और चेकिया को हार का सामना करना पड़ा है।
दक्षिण कोरिया की जीत के साथ शुरुआत
दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों के सामने कई मौके आए, लेकिन इस दौरान कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। 45 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 पर बराबर था। जिसके बाद दूसरे हाफ में मैच का रंग पूरी तरह बदल गया। चेकिया ने 59वें मिनट में लाडिसलाव क्रेजकी के गोल की बदौलत बढ़त हासिल करने में मदद की, जिसके कारण दक्षिण कोरिया पर दबाव बना गया। इसके बाद कोरियाई टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जल्द वापसी की। हांग इन बियोम ने 67वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: 24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज और दुनियाभर में बना नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ ग्लोबल सेंसेशन
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
FIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए जापान के कप्तान, ओपनिंग मुकाबले से पहले ही कर दिया संन्यास का ऐलान
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
यदि दक्षिण कोरिया और चेकिया के मुकाबले की बात करें तो यहां दक्षिण कोरिया ने शुरुआत से आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। जिसके बाद 80वें मिनट में ग्यू ने टीम के लिए अहम गोल किया। जिसके बाद चेकिया के द्वारा लगातार बराबरी का प्रयास किया गया। इसे अतिरिक्त समय में कुछ मौके भी मिले, लेकिन साउथ कोरिया के गोलकीपर के शानदार डिफेंस के चलते वह गोल नहीं कर सकी। इस मुकाबले में साउथ कोरिया ने 2-1 से जीत दर्ज की।
मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को दी पटकनी
फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे शुरुआती मुकाबले में मैक्सिको ने अपनी जमीन पर दमदार खेल का प्रदर्शन कर फैंस को खुश किया। उसमे शुरुआती मिनटों में आक्रमक रुख अपने हुए साउथ अफ्रीका पर 9वें मिनट में गोल दाग दिया। ये गोल जूलियन क्विनोन्स के द्वारा किया गया। जिस कारण दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं, उसकी परेशानी में इजाफा तब हुए जब 49वें मिनट में रेफरी ने स्पेफेलो सिथोले को सीधे रेड कार्ड दिखाया दिया। इसके बाद अफ्रीकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। मेक्सिको ने इस भरपूर फायदा उठाते हुए 67वें मिनट में एक गोल और कर दिया।
ये भी पढ़ें- नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
मैच के अंतिम पलों में साउथ अफ्रीका में थेम्बा ज्वाने को भी रेड कार्ड मिल गया। जिसके बाद टीम के पास सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने का विकल्प शेष रहा। इस मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका 2-0 के अंतर से शिकस्त दी।
