FIFA World Cup 2026: 24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज और दुनियाभर में बना नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ ग्लोबल सेंसेशन
FIFA World Cup 2026 Nora Fatehi Song: एक्ट्रेस नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एंथम 'सीर सीर' से वैश्विक मंच पर तहलका मचा दिया है, जिसने महज 24 घंटे में शकीरा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- Written By: यति सिंह
नोरा फतेही (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
FIFA World Cup 2026 iir Siir Song: ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय सिर्फ भारत की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही का नाम गूंज रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एंथम ‘सीर सीर’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर व्यूज की सुनामी आ गई है। इस ट्रैक ने रिलीज के पहले ही दिन सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं।
इस गाने में अभिनेत्री नोरा फतेही की जादुई आवाज और बेहतरीन अंदाज ने दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। यह सफलता इसलिए भी बड़ी है क्योंकि नोरा ने इस बार म्यूजिक की दुनिया की बेताज महारानी शकीरा को भी पीछे छोड़ दिया है।
यूट्यूब पर आया व्यूज का तूफान
‘सीर सीर’ गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘सीर सीर’ गाने के रिलीज होने के महज 24 घंटों के अंदर इसे यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ‘सीर सीर’ ट्रैक ने इतनी तेजी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है कि यह फीफा टूर्नामेंट की हिस्ट्री में अब तक का सबसे पसंदीदा और सबसे तेज देखे जाने वाले गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का
‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
KSBKBT 2 Spoiler: 18 साल बाद हुई तुलसी के सामने आयी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, क्या फिर से टूट जाएगा विरानी परिवार
शकीरा का ग्लोबल रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढेर
‘सीर सीर’ गाने के ऐतिहासिक कामयाबी की सबसे खास बात यह है कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के फीफा ट्रैक ‘दाई दाई’ का रिकॉर्ड पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। जहां गायिका शकीरा के उस लोकप्रिय गाने को शुरुआती 24 घंटों में 8.2 मिलियन व्यूज मिले थे, वहीं नोरा के इस नए एंथम ‘सीर सीर’ ने 20 मिलियन का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: Kala Hiran First Look: ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज, नाम बदलकर कहानी में जोड़ा गया नया ट्विस्ट
विदेशी सिंगर्स के साथ नोरा की जुगलबंदी
‘सीर सीर’ गाने के इस शानदार प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए नोरा फतेही ने मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम के साथ हाथ मिलाया है। बतादें कि इन तीनों कलाकारों की त्रिमूर्ति ने एक ऐसा फ्यूजन तैयार किया है जो हर देश की जनता को अपना सा लगता है।
अपनी इस सफलता पर खुद नोरा फतेही ने बेहद भावुक और गर्व से भरा बयान जारी किया है। नोरा ने कहा कि ‘यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसके जरिए उन्हें अपनी मोरक्कन और कनाडाई जड़ों को प्रदर्शित करने का मौका मिला है।’ इसी के साथ नोरा फतेही ने भारत और दक्षिण एशियाई प्रशंसकों से मिले अपार प्यार का आभार जताया है।
