-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Brij Bhushan Sharan Singh Wfi President Sanjay Singh Sakshi Malik Bajrang Punia
‘क्या बृजभूषण सिंह का करीबी होना अपराध है’, WFI अध्यक्ष संजय सिंह का साक्षी-बजरंग पर पलटवार
- Written By: शुभम सोनडवले

बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह (PIC Credit: Social Media)
नई दिल्ली. बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवानों का विरोध जारी है। महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) के कुश्ती त्यागने के फैसले के बाद शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने पद्म पुरस्कार वापसी की घोषणा कर दी। इसी बीच शनिवार को संजय सिंह ने इस पर अपनी प्रतिकिया दी है है। उन्होंने कहा कि क्या बृज भूषण सिंह का करीबी होना अपराध है।
संजय सिंह ने कहा, “जो लोग एथलीट हैं उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं। यह उनका निजी मामला है, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा।” उन्होने कहा, “मैं 12 साल से फेडरेशन में हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं सांसद (बृज भूषण सिंह) का करीबी हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं डमी उम्मीदवार हूं। अगर मैं उनके करीब हूं तो क्या यह अपराध है?”
#WATCH | On wrestler Sakshi Malik quitting wrestling, Newly elected WFI president Sanjay Singh says “Those who are athletes have already started preparing and those who want to engage in politics can do that. It is their personal matter, I will not speak about this…I have been… pic.twitter.com/THqd6Z9eTI — ANI (@ANI) December 23, 2023
WFI की कमान अभी भी बृजभूषण के हाथ
इससे पहले WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महासंघ 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। सिंह ने कहा, “कुछ मुद्दों के कारण, देश में राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं 11 महीने के लिए रुकी हुई थीं। हमने 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की है। अगर 31 तारीख के भीतर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हुआ तो पहलवानों का पूरा एक साल प्रभावित होगा।”
#WATCH | Former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh says “Because of some issues, national or state level wrestling events were paused in the country for 11 months…We have announced to hold Under-15 and Under-20 wrestling events from 28th December to 31st December…If these… pic.twitter.com/DOSIkbcbmr — ANI (@ANI) December 23, 2023
साक्षी की भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस
संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज साक्षी मलिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने जूते मेज पर रख दिए और कुश्ती छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी।”
#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik breaks down as she says “…If Brij Bhushan Singh’s business partner and a close aide is elected as the president of WFI, I quit wrestling…” pic.twitter.com/26jEqgMYSd — ANI (@ANI) December 21, 2023
बजरंग पुनिया ने पद्मश्री लौटाया
साक्षी के फैसले के एक दिन बाद, भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह पूर्व WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी के फेडरेशन के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपना पद्म श्री लौटा रहे हैं। पुनिया ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। मुझे बस इस पत्र में कहना है; यह मेरा बयान है।”
This video of Bajrang Punia keeping his Padma Shri Award outside PM’s residence, is going to break every Indian’s heart except Sanghis. pic.twitter.com/vs6NZiVM8V — Nimo Tai (@Cryptic_Miind) December 22, 2023
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
Varanasi: राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
Brij bhushan sharan singh wfi president sanjay singh sakshi malik bajrang punia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरखेड़ शिवसेना कार्यकर्ता रमेश चव्हाण हमला कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल में सनसनी
Jul 03, 2026 | 03:49 PMAyurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
Jul 03, 2026 | 03:48 PMगौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Jul 03, 2026 | 03:46 PMनागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान
Jul 03, 2026 | 03:45 PMसद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














