- Hindi News »
- Sports »
- Birthday Special Murali Vijay Is Husband Of Dinesh Karthiks First Wife
जन्मदिन विशेष: अपने दोस्त की बीबी को दे बैठे दिल, फिर टूटा याराना, सोशल लाइफ में बनी विलेन वाली इमेज, ये है मुरली विजय की कहानी
आईपीएल के मैच में मुरली विजय और उस वक्त दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता की नजदिकियां बढ़ने लगी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बने।
- Written By: संजय बिष्ट

मुरली विजय और दिनेश कार्तिक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय आज आपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुरली विजय का जन्म 1 अप्रैल 1984 को हुआ था। मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में आने से पहले घरेलू क्रिकेट में खूब नाम कमाया। उन्होंने तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इससे पहले 27 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने अंतरराष्ट्रिय पदार्पण किया। मुरली विजय ने अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली।
वैसे तो मुरली विजय ने क्रिकेट की वजह से नाम कमाया ही, लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी। इसके पीछे की वजह दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ को मुरली विजय का दिल दे बैठना था। दिनेश कार्तिक तो हर कोई जानता है। एक वत्त में मुरली विजय और दिनेश कार्तिक जिगरी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन एक महिला के चक्कर में इन दोनों की दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चली।
लड़की बनी दोस्ती में दरार की वजह
मुरली विजय का दिनेश कार्तिक के साथ उनके घर आना जाना था। ऐसे में विजय की जान पहचान दिनेश कार्तिक की पत्नी के साथ बातचीत शुरु हुई। इसके बाद देखते ही देखते एक दूसरे से को प्यार हो गया। मुरली विजय अपने दोस्त के साथ का रिश्ता भूलकर उनकी पत्नी निकिता वंजारा को दिल दे बैठे थे। इसी कारण से मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती में दरार पड़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल
PSL के दौरान David Warner को लगा बड़ा झटका, शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में हुए गिरफ्तार
Dinesh Karthik ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- लंबे समय तक भारतीय टीम ने नहीं रख सकेंगे बाहर
हमें अपनी योजनाओं को…, RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा
आईपीएल के मैच में मुरली विजय और उस वक्त दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता की नजदिकियां बढ़ने लगी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बने। उन दोनों को एक दूसरे की बातें व आदतें अच्छी लगने लगी। फिर दोनों के बीच ऐसा प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने ना ही दिनेश कार्तिक और ना ही समाज की परवार की। मुरली विजय और निकिता ने इसके बाद एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
दिनेश कार्तिक को लगा था गहरा सदमा
इसकी खबर जैसे ही दिनेश कार्तिक को लगी वो गहरे सदमे में चले गए। इसका असर उनके खेल पर भी देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश कार्तिक कई वक्त तक डिपरेशन में थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन बाद में एक दोस्त की बदौलत वो डिपरेशन से बाहर निकले और बाद में टीम इंडिया में भी वापसी की।
साल 2012 में मुरली और निकिता ने की शादी
दिनेश कार्तिक से तलाक लेने के बाद निकिता के तुरंत मुरली विजय से शादी कर ली। तलाक के वक्त निकिता एक बच्चे की मां बनने वाली थी। ये वक्त साल 2012 का था और इसी साल निकिता ने अपने दूसरे प्यार मुरली विजय से शादी कर ली। इसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच मुरली विजय की विलेन वाली इमेज बन गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे थे। हांलाकि अब मुरली विजय का ये मामला शांत हो गया है। दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली थी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुरली विजय एक अच्छे बल्लेबाज थे , लेकिन उनकी व्यक्तिगत जिंदगी का प्रभाव उनके खेल पर भी पड़ा। जिस कारण को वनडे और टी20 में अपना करियर नहीं बना सके। मुरली विजय के कुल 61 टेस्ट मैच में 38 की औसत के साथ 3982 रन बनाए है। इसके अलावा मुरली के नाम 17 एकदिवसीय मैचों में 331 रन है।
Birthday special murali vijay is husband of dinesh karthiks first wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














