Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें

FIFA 2026 Semifinal: इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें 24 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की आखिरी भिड़ंत 2002 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने बाजी मारी थी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 14, 2026 | 01:58 PM

हैरी केन और लियोनेल मेसी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Argentina England World Cup Rivalry History: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें 24 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की आखिरी भिड़ंत 2002 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

विश्व कप में बराबरी की टक्कर

विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अब तक पांच बार भिड़ चुकी हैं। इनमें इंग्लैंड ने तीन और अर्जेंटीना ने दो मुकाबले जीते हैं। हालांकि, इन मुकाबलों की पहचान सिर्फ नतीजों से नहीं, बल्कि मैदान पर हुए विवादों और यादगार पलों से भी रही है।

मुकाबला परिणाम टूर्नामेंट / प्रतियोगिता
2005 इंग्लैंड 3-2 अर्जेंटीना अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच
2002 इंग्लैंड 1-0 अर्जेंटीना फीफा विश्व कप (ग्रुप चरण)
2000 इंग्लैंड 0-0 अर्जेंटीना अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच
1998 अर्जेंटीना 2-2 इंग्लैंड फीफा विश्व कप (प्री-क्वार्टर फाइनल / राउंड ऑफ 16)
1991 इंग्लैंड 2-2 अर्जेंटीना चैलेंज कप

‘हैंड ऑफ गॉड’ ने बदल दी थी मैच की कहानी

1986 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल दोनों टीमों की सबसे चर्चित भिड़ंत माना जाता है। उस मुकाबले में डिएगो माराडोना ने पहले विवादित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया और फिर शानदार ड्रिब्लिंग के दम पर इतिहास के सबसे बेहतरीन गोलों में से एक दागा। अर्जेंटीना ने वो मैच 2-1 से जीतकर आगे बढ़ते हुए खिताब भी अपने नाम किया था।

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी

IND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल

अभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक

पेनल्टी गोल ने निभाई थी अहम भूमिका

2002 विश्व कप में डेविड बेकहम के पेनल्टी गोल की बदौलत इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। यह दोनों टीमों के बीच विश्व कप का आखिरी मुकाबला था। इसके बाद 2005 में दोनों टीमों के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 3-2 से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें:- इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े

पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे मेसी

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच वर्ल्ड कप 2026 का ये तूफानी सेमीफाइनल मैच, जॉर्जिया के अटलांटा स्टेडियम में भारतीय मानक समय अनुसार सुबह 12 बजे खेला जाएगा। इस मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को एक और यादगार मुकाबले की उम्मीद होगी।

अर्जेंटीना के प्रमुख खिलाड़ी

अर्जेंटीना की टीम में सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान लियोनेल मेस्सी से है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। आठ गोल के साथ वह गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हैं और राउंड ऑफ़ 16 तक खेले गए हर मुकाबले में गोल करने में सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 21 तक पहुंचाकर नया कीर्तिमान भी बनाया।

मेस्सी के अलावा स्ट्राइकर लौतारो मार्टिनेज ने दो गोल किए हैं, जबकि डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज और मिडफील्डर एन्जो फर्नांडीज ने भी टीम के प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है।

इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ी

वहीं, अगर इंग्लैंड की बात करें तो इसकी सफलता में कप्तान हैरी केन और अटैकिंग मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम की भूमिका सबसे अहम रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक छह-छह गोल दागे हैं। केन ने ग्रुप चरण में अपनी गोल स्कोरिंग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बेलिंगहैम ने नॉकआउट मुकाबलों में निर्णायक योगदान दिया।

इसके अलावा एंथोनी गॉर्डन और बुकायो साका ने तीन-तीन असिस्ट देकर इंग्लैंड के आक्रमण को मजबूती प्रदान की है। वहीं इलियट एंडरसन और मार्क गुएही ने भी अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी है।

Fifa 2026 england vs argentina semifinal historic rivalry after 24 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.