- Hindi News »
- Sports »
- Bangladesh Clean Sweep Pakistan Test Series Sylhet Match Result Liton Das
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
Ban vs Pak In 2nd Test: बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान का बांग्लादेशी सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है।
- Written By: अक्षय साहू

बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर क्लीन स्वीप किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Clean Sweep Pakistan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 78 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान को पहली बार बांग्लादेश में न सिर्फ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है, बल्कि उसका सूपड़ा साफ हो गया है। इससे पहले बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान को सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए पांचवें दिन 121 रन की जरूरत थी। टीम के पास 3 विकेट बाकी थे। पाकिस्तान टीम बुधवार को जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके 316 रन पर 7 विकेट थे। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान क्रीज पर थे। ऐसे में लग रहा था कि मोहम्मद पाकिस्तान को जीत दिला ले जाएंगे। लेकिन टीम के 3 विकेट 42 रन जोड़कर गिर गए और पूरी पाकिस्तान टीम 358 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच 78 रन के अंतर से हार गई।
तैजुल इस्लाम ने लिया 6 विकेट
बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
प्लेयर ऑफ द मैच बने लिटन दास
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लिन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
Bangladesh clean sweep pakistan test series sylhet match result liton das
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














