-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bangladesh Beat Pakistan To Register First Win In Womens World Cup
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर महिला विश्व कप में पहली जीत दर्ज की
- Written By: मृणाल पाठक

हैमिल्टन: सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन की 104 रन की पारी भी पाकिस्तान के काम नहीं आ सकी जिससे उसे पदार्पण करने वाली बांग्लादेशी टीम ने सोमवार को यहां नौ रन से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। जीत के लिये 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमीन ने पाकिस्तान को तेज शुरूआत करायी और पहले विकेट के लिये नाहिदा खान (43 रन) के साथ 91 रन की भागीदारी निभाने के बाद बिस्माह मरूफ (31 रन) के साथ भी 64 रन साझेदारी की।
अमीन की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तानी टीम लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी और उसने दो विकेट पर 183 रन बना लिये थे। लेकिन फाहिमा खातून (38 रन देकर तीन विकेट) ने जल्दी जल्दी तीन विकेट झटककर मैच का रूख ही बदल दिया। पाकिस्तान ने महज पांच रन के अंदर अपने पांच बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये और उसका स्कोर सात विकेट पर 188 रन हो गया।
इसके बाद पूरी टीम नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। खातून ने ओमेमा सोहेल (10), आलिया रियाज (शून्य) और फातिमा सना (शून्य) के विकेट चटकाये जबकि रूमाना अहमद ने निदा डार (शून्य) को आउट किया जिसके बाद शतक जड़ने वाली अमीन रन आउट हो गयीं और पाकिस्तान की उम्मीद भी समाप्त हो गयी।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पहली बार महिला विश्व कप में खेल रही बांग्लादेश की टीम को अपने पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था जबकि पाकिस्तान को अपने चौथे मैच में चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी। साथ ही यह पाकिस्तान की महिला विश्व कप में लगातार 18वीं हार है। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने फरगना होक की 71 रन की पारी तथा शर्मिन अख्तर (44) और कप्तान निगार सुल्ताना (46) के उपयोगी योगदान से सात विकेट पर 234 रन का स्कोर बनाया।
फरगना ने तीसरे विकेट के लिये सुल्ताना के साथ 96 रन की साझेदारी निभाकर बांग्लादेश के स्कोर की नींव रखी जिससे टीम ने वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्ताना और शर्मिन अख्तर ने बांग्लादेश को तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी शुरूआत करायी लेकिन जैसे ही स्पिनरों को लगाया गया, चीजें बदल गयी।
निदा डार ने शमिमा सुल्ताना को आउट कर दिया। बायें हाथ की स्पिनर नशरा संधू और लेग स्पिनर गुलाम फातिमा ने फिर कसी गेंदबाजी की जिसके बाद ओमेमा सोहेल ने दूसरी सलामी बल्लेबाज को आउट कर 20वें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 79 रन कर दिया।
निगार सुल्ताना और होक अब मैदान पर थीं लेकिन उन्हें स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में दिक्कत हो रही थी। पर धीरे धीरे दोनों ने 73 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और 37वें ओवर तक बांग्लादेश को 150 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। होक ने 89 गेंद में अपना पचासा पूरा किया लेकिन निगार सुल्ताना 40वें ओवर में फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गयीं।
संधू ने फिर तेजी से तीन विकेट चटकाये जिसमें 47वें ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट शामिल थे। इससे बांग्लादेश की टीम अंतिम ओवरों में ज्यादा रन नहीं जुटा सकी। संधू ने पहले रूमाना अहमद को 45वें ओवर में आउट किया। इसके बाद होक और फातिमा खातून को दो गेंद में पवेलियन भेजा जिससे बांग्लादेश की टीम अंतिम 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर केवल 59 रन ही जोड़ सकी। (एजेंसी)
Bangladesh beat pakistan to register first win in womens world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














