Australian Open: महिला डबल्स का खिताब एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने किया अपने नाम, डैनिलिना-क्रुनिक को हराया
Mertens and Zhang: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलिस मर्टेंस और झांग शुआई (फोटो-सोशल मीडिया)
Australian Open 2026, Women’s Mixed Double: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया।
फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त मर्टेनस-झांग की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट टाईब्रेक में जीत लिया। दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली, हालांकि सातवीं वरीयता प्राप्त डैनिलिना-क्रुनिक की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और 5-2 पर दो चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन अंततः मर्टेनस और झांग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2022 के बाद पहली बार ये जोड़ी साथ में उतरी
मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था। लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
मर्टेंस ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम
इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं। वहीं झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं। इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था।
पिछले तीन वर्षों में मर्टेंनस ने जीता है ग्रैंड स्लैम
मर्टेनस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है। मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी। अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी।
यह भी पढ़ें: Australian Open: मिक्सड डबल में गैडेकी और पीयर्स ने रचा इतिहास, 37 साल में खिताब बचाने वाली पहली जोड़ी
पुरुष डबल्स में होमटाउन वाइल्डकार्ड जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स फाइनल में उतरने वाले हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। गैडेकी और पीयर्स की जोड़ी 37 साल में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम मिश्रित डबल्स का खिताब बरकरार रखने वाली पहली जोड़ी बन गई है। गैडेकी और पीयर्स ने 1988-89 में जाना नोवोटना और जिम पुघ के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
