ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने वीडियो (David Warner Dance Video) शेयर करते रहते हैं। जिसे उनके फैशन द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वैसे तो यह सभी जानते हैं कि वॉर्नर का भारत से अलग ही लगाव है। वह बॉलीवुड (Bollywood) को काफी पसंद करते हैं। अक्सर बॉलीवुड गाने और डायलॉग पर वॉर्नर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह साउथ की आने वाली फिल्म पुष्पा के ट्रेलर को यूज किया है। क्रिकेटर जिस वीडियो में स्वैग झाड़ते दिख रहे हैं वह तेलुगू भाषा में हैं और उसके बोल ‘आई बिड्डा इधि ना अड्डा’ (Eyy Bidda Idhi Naa Adda) हैं जो कि तीन सप्ताह पहले 19 नवंबर 2021 को रिलीज हुआ था।
इस वीडियो में उन्होंने फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के चेहरे पर अपना चेहरा लगाकर पूरा वीडियो बनाया है। वॉर्नर का यह इंडियन अंदाज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई उनके तारीफ कर रहा है।
इस वीडियो में वॉर्नर के डांस का अंदाज़ देखने के बाद भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट ने वॉर्नर से पूछा है कि, ‘साथी तुम ठीक तो हो…..’ विराट के इस कमेंट के बाद लोग और भी ज़्यादा इस वीडियो को देख रहे हैं और कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
विराट कोहली के अलावा इस मूवी के लीड एक्टर खुद अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, वार्नर मेरे भाई ‘थगेघे ले’ (Thaggedhe Le)…वहीं रिद्धिमान साहा भी ने भी इस पर फनी रिएक्ट दिया है।
इस वीडियो को देखने के बाद अब हर कोई इसे काफी शेयर कर रहा है और इस वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि वॉर्नर के भारत में कई फैंस मौजूद हैं, जो उन्हें उनके अनोखे अंदाज़ के लिए काफी पसंद करते हैं।
Australian batsman david warner dance on south movie pushpa song virat kohli and allu arjun reacted watch video