-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Australia Can Be Beaten We Should Have Taken Early Wickets Yastika Bhatia
ऑस्ट्रेलिया को हराया जा सकता है, हमें शुरूआती विकेट लेने चाहिए थे: यस्तिका भाटिया
- Written By: मृणाल पाठक

आकलैंड: भारतीय टीम आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2022) में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसने के करीब पहुंची लेकिन चूक गई और युवा बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) का मानना है कि शुरूआती विकेट लेने पर नतीजा कुछ और रहता। ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हारने के बाद भारत के लिये सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम चार में पहुंच गई। भारत ने मिताली राज, यस्तिका, हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 277 रन बनाये लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली, रशेल हैंस और मैग लानिंग की उम्दा पारियों के दम पर जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
यस्तिका ने मैच के बाद कहा,‘‘ऑस्ट्रेलियाई टीम जबर्दस्त फॉर्म में है और उसका हर खिलाड़ी जिम्मेदारी ले रहा है।” उन्होंने कहा,‘‘मैग लानिंग ने 97 रन बनाये और वह शुरू ही से इन इरादों के साथ उतरी थी। हम जीत के काफी करीब पहुंचे लेकिन शुरूआती सफलता मिलती तो मैच का नतीजा कुछ और रहता।” उन्होंने कहा कि शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया जा सकता है।
उन्होंने कहा,‘‘ऐसा नहीं है कि वे अपराजेय हैं। हम उन्हें हरा सकते हैं। हमारी टीम बहुत अच्छी है और हम सेमीफाइनल या फाइनल में ऐसा करेंगे।” यस्तिका ने कहा,‘‘हमारा स्कोर अच्छा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। हीली और हैंस ने आक्रामक पारियां खेली। हमें पावरप्ले में विकेट लेने चाहिये थे जिससे उन पर दबाव बनता लेकिन उन्होंने बहुत ही अच्छा खेला।” भारत को अब दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों को हराना होगा। (एजेंसी)
Australia can be beaten we should have taken early wickets yastika bhatia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














