- Hindi News »
- Sports »
- Asian Champions Trophy Indian Women Hockey Team Asian Games
भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाड में स्वर्ण चूकने का मलाल, अब एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में करेगी कमाल
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
रांची: हाल ही में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू हो रही एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये इस मलाल को मिटाना चाहेगी और पहले मैच में उसके सामने थाईलैंड जैसी आसान चुनौती है। हांगझोउ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारत को चीन ने 4 . 0 से हराया लेकिन भारत ने जापान को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर गई भारतीय टीम के लिये कांस्य निराशाजनक नतीजा रहा। अब एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम के पास एशियाई खेल चैम्पियन चीन और रजत पदक विजेता कोरिया से हार का बदला चुकता करने का सुनहरा मौका है। टूर्नामेंट में मेजबान भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग लेंगे।
सभी छह टीमें राउंड रॉबिन लीग चरण में एक दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने अपनी पूरी मजबूत टीम चुनी है। एशियाई खेलों में टीम का हिस्सा रही अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी जगह बलजीत कौर को शामिल किया गया है। वैष्णवी फाल्के और शर्मिला देवी भी बैकअप के तौर पर टीम के साथ जायेंगे। थाइलैंड के बाद भारत को 28 अक्टूबर को मलेशिया से, 30 अक्टूबर को चीन से, 31 अक्टूबर को जापान और दो नवंबर को कोरिया से खेलना है।
सम्बंधित ख़बरें
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बिहार में अब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स, केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी: खिताब से महज एक कदम दूर टीम इंडिया, आज चीन से होगी भिड़ंत, यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
सेमीफाइनल चार नवंबर को और फाइनल पांच नवंबर को खेला जायेगा। एशियाई खेलों में चीन के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उस सेमीफाइनल को भुलाकर भारतीय टीम नयी शुरूआत करने के इरादे से उतरेगी। इसके बाद इसी मैदान पर अगले साल ओलंपिक क्वालीफायर भी होने हैं। भारतीय कप्तान सविता ने कहा ,‘‘इस तरह के टूर्नामेंटों में किसी टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता। हम हर मैच जीतने के इरादे से उतरेंगे। हमारी नजरें पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफायर पर भी है जो रांची में ही होने हैं। उसकी तैयारी के लिये भी यह टूर्नामेंट अहम है।”
भारत की मुख्य कोच शॉपमैन ने कहा,‘‘ओलंपिक क्वालीफायर से पहले यह टूर्नामेंट काफी अहम है। इससे हमें दूसरी टीमों को आंकने और अपने खिलाड़ियों को परखने का मौका मिलगा।” भारत ने 2016 में यह खिताब जीता और 2013 तथा 2018 में उपविजेता रहा। इसके अलावा 2010 में टीम तीसरे स्थान पर रही थी। अन्य मैचों में पहले दिन गत चैम्पियन जापान का सामना मलेशिया से और चीन का दक्षिण कोरिया से होगा। (एजेंसी)
Asian champions trophy indian women hockey team asian games
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी पर गिरेगी गाज? ‘भड़काऊ बयानों’ को लेकर BJP पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
Apr 09, 2026 | 08:17 AMईरान का प्रस्ताव कूड़ेदान में…ट्रंप को पसंद नहीं आया 10 शर्तों वाला पीस प्लान, टूट जाएगा सीजफायर?
Apr 09, 2026 | 08:13 AMDacoit Trailer Review: डकैत का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए सुनील शेट्टी, बोले- फिल्म में है सिनेमा हिलाने की ताकत
Apr 09, 2026 | 08:13 AMभीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Apr 09, 2026 | 08:01 AMबारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
Apr 09, 2026 | 07:58 AM9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
Apr 09, 2026 | 07:46 AMखरात के खिलाफ सबूतों का पहाड़! SIT ने ED को सौंपे बैंक खाते और दस्तावेज, आज कोर्ट में होगी पेशी
Apr 09, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














