- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes 2025 26 England Poor Performance Brendon Mccullum Under Fire Monty Panesar Suggests Ravi Shastri As Head Coach
इंग्लैंड के हेड कोच बनेंगे रवि शास्त्री? बैजबॉल’ के खात्मे की तैयारी! पूर्व दिग्गज ने उठाई मांग
Ravi Shastri England Cricket Coach: एशेज के शुरुआती तीन मैच हारने के बाद मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड क्रिकेट में बदलाव की बात कही है। उन्होंने मैक्कुलम की जगह रवि शास्त्री को हेड कोच बनाने का सुझाव दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

रवि शास्त्री और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
England Cricket Coaching Controversy: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। एशेज 2025-26 में लगातार तीन मुकाबले गंवाने के बाद इंग्लैंड पहले ही सीरीज हार चुका है और 0-3 से पीछे चल रहा है। अब टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। अगर बचे हुए दोनों टेस्ट में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी नहीं की, तो उसे 0-5 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ सकता है।
मैक्कुलम और बैजबॉल पर सवाल
लगातार खराब नतीजों के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ उनकी चर्चित ‘बैजबॉल’ रणनीति पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शुरुआत में आक्रामक सोच ने इंग्लैंड को सफलता दिलाई थी, लेकिन अब वही रणनीति ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने बेअसर साबित होती दिख रही है।
ब्रैंडन मैक्कुलम को मई 2022 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। बाद में उन्हें वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति इंग्लैंड की पिछली एशेज में 0-4 की हार के बाद हुई थी। मैक्कुलम और स्टोक्स की जोड़ी ने शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की सोच बदल दी और टीम ने शुरुआती 11 में से 10 मुकाबले जीते। हालांकि, इसके बाद टीम का प्रदर्शन ठहराव का शिकार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
French Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
मैक्कुलम के कार्यकाल में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ कोई भी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। यही वजह है कि अब उनके भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है।
मोंटी पनेसर का बड़ा बयान
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने मैक्कुलम की जगह रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनाने की मांग की है। एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पनेसर ने कहा कि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने का अनुभव रखते हैं और उनकी रणनीतिक समझ इंग्लैंड के लिए फायदेमंद हो सकती है।
रवि शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
रवि शास्त्री के कोच रहते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार उसकी धरती पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया। 2018-19 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती, जबकि 2020-21 में चोटों से जूझने के बावजूद ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें: रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे…रोहित शर्मा से फैन ने पूछा, VIDEO में देखें हिटमैन का रिएक्शन
आलोचनाओं के बीच मैक्कुलम ने साफ किया है कि वह इस भूमिका में बने रहना चाहते हैं, लेकिन उनका भविष्य अब ईसीबी के फैसले पर निर्भर है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है, जिसमें घरेलू एशेज भी शामिल है। मैक्कुलम का कहना है कि वह अपनी गलतियों से सीखते हुए खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ निकालने की कोशिश जारी रखेंगे।
Ashes 2025 26 england poor performance brendon mccullum under fire monty panesar suggests ravi shastri as head coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













