आर्याना सबालेंका का जलवा: जीता सिनसिनाटी ओपन का खिताब, एम्मा रादुकानु को हराकर रचा इतिहास
Aryna Sabalenka won Cincinnati Open Title: उन्होंने 3 घंटे 9 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु को शिकस्त देकर इसके खिताब में कब्जा जमाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आर्याना सबालेंका ने जीता सिनसिनाटी ओपन का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
Aryna Sabalenka: सिनसिनाटी ओपन 2025 में स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्याना सबलेंका ने अपना जलवा बिखेर दिया है। उन्होंने 3 घंटे 9 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु को शिकस्त देकर इसके खिताब में कब्जा जमाया। रादुकानु को एक बार फिर से सबालेंका ने करारी शिकस्त दी। कुल मिलाकर वो सबालेंका के खिलाफ लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने में नाकामयाब रही।
पहले सेट में रादुकानु ने शानदार खेल दिखाया और पहले नौ अंक जीतकर जोरदार शुरुआत की। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, उनकी पकड़ कमजोर होती गयी। उनकी सर्विस कमजोर पड़ने लगी। वहीं, सबालेंका ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की और टाई-ब्रेक में पहला सेट 7-6 (3) से जीता।
संघर्षपूर्ण रहा मुकाबला
दूसरे सेट में एम्मा रादुकानु ने जोरदार वापसी की। उन्होंने सबालेंका को छकाते हुए सेट 4-6 से अपने नाम किया। तीसरा सेट बेहद अहम और निर्णायक था। दोनों की तरफ से उनका सर्वश्रेष्ठ खेल देखने को मिला। रादुकानु ने ताकतवर फोरहैंड और बैकहैंड का इस्तेमाल किया और सबालेंका के आक्रमण को रोकने में भी सफलता पाई। वहीं नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका ने भी अपनी क्लास से रादुकानु पर अपनी पकड़ बनाए रखी और सेट टाई ब्रेकर में 7-6 (5) से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
मैच को जीतकर बेहद खुश- आर्याना सबालेंका
जीत के बाद सबालेंका ने कहा, “मैं इस मुश्किल मैच को जीतकर खुश हूं। रादुकानू पर तीसरे सेट में जीत हासिल करने के लिए मुझे जोखिम भरे शॉट खेलने पड़े। मुझे उसके खिलाफ लड़ने में मज़ा आ रहा है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी है, एक बहुत अच्छी इंसान है, और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। मैं उसे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ देखकर खुश हूं। वह खेल में लगातार सुधार कर रही है।”
ये भी पढ़ें: 8 साल बाद रोनाल्डो-जॉर्जिना की सगाई, फैंस को मिली शादी की खुशखबरी, वायरल हुआ पोस्ट
एम्मा रादुकानु बेशक यह मैच नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने अपने खेल से प्रभावित किया। फाइनल हारने के बाद रादुकानु ने कहा, “वह किसी खास वजह से नंबर 1 हैं। मैंने विंबलडन की तुलना में उन पर ज्यादा दबाव डाला। यह मेरे लिए संतोषजनक था। मैं हमेशा से सोचती थी कि घास मेरे लिए ज्यादा उपयुक्त है। अब भी यही मानती हूं। इसलिए हार्ड कोर्ट पर उन पर दबाव डालने पर मुझे बहुत गर्व है।”
एजेंसी इनपुट के साथ
