-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Carlos Alcaraz And Jannik Sinner Reach The Quarter Finals Cincinnati Open
कार्लोस अल्काराज और जानिक सिनर का कमाल, सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Carlos Alcaraz reaches the Quarter-Finals: अल्काराज ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मैच के पहले 14 में से 13 अंक जीते। इसके अलावा जानिक सिनर ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कार्लोस अल्कारेज (फोटो- सोशल मीडिया)
Carlos Alcaraz: स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और नंबर दो पर विराजमान कार्लोस अल्काराज दोनों ने ही टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। अगर बात करें कार्लोस की तो उन्होंने बुधवार रात इटली में हुए मुकाबले के दौरान लुका नार्डी को 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
अल्काराज ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मैच के पहले 14 में से 13 अंक जीते। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहला सेट सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में नॉर्डी ने अल्काराज को कड़ा संघर्ष करने दिया। एक समय ऐसा भी आया, जब वह 2-4 से पीछे चल रहे थे। लेकिन, अल्काराज ने वापसी की और लगातार चार गेम जीतकर सेट 6-4 से अपने नाम किया।
ये मेरा अब तक का सबसे अच्छा मुकाबला- कार्लोस अल्काराज
जीत के बाद अल्काराज ने कहा, “मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में मेरा यह अब तक का सबसे अच्छा मैच था। मैं आज गेंद को जिस तरह से महसूस कर रहा था और जिस तरह से मैं आगे बढ़ रहा था, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर पा रहा हूं। मुझे इस पर वास्तव में गर्व है।”
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
इटली के जानिक सिनर ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सिनर ने बारिश से बाधित मैच में फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-4, 7-6(4) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिनर मैच की शुरुआत में लय में नहीं दिख रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे वह लय में लौटे और जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले तीन स्टार खिलाड़ी बाहर
अगले राउंड में पहुंचकर खुश हूं- जानिक सिनर
जीत के बाद सिनर ने कहा, “मन्नारिनो एक बहुत ही कठिन प्रतिद्वंद्वी है और बाकी से अलग हैं। इसलिए नहीं कि वह बाएं हाथ से खेलते हैं। उनका शॉट अक्सर नीचे रहता है। मैंने बस अच्छी सर्विस करने की कोशिश की और यह देखने की कोशिश की कि मैं रिटर्न गेम में क्या कर सकता हूं। वह बहुत अच्छी सर्विस कर रहे थे, खासकर एड साइड पर; वाइड वाली बहुत सटीक थी। मुझे मैच खत्म करने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अंत में जीत के साथ अगले राउंड में पहुंचकर बहुत खुश हूं।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Carlos alcaraz and jannik sinner reach the quarter finals cincinnati open
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
Aug 05, 2026 | 03:09 PMब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














