- Hindi News »
- Sports »
- Arjun Tendulkar Ties The Knot With Sania Chandhok
सानिया चंडोक के हुए अर्जुन तेंदुलकर, मायानगरी में लिए सात फेरे; पुष्प वर्षा करते नजर आए सचिन
Arjun Tendulkar: युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक (फोटो-सोशल मीडिया)
Arjun-Saaniya’s Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। यह शादी गुरुवार को मुंबई में एक निजी और पारिवारिक समारोह के बीच संपन्न हुई। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गए और फैंस नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं देने लगे।
शादी के दौरान सबसे भावुक और खुशी भरा पल तब देखने को मिला जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते नजर आए। चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ संपन्न हुआ।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️ Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
अगस्त में हुई थी सगाई
अर्जुन और सानिया ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और परिवारों के बीच भी काफी समय से घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं। सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MS Dhoni से लेकर…, अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी हुए शामिल
जॉन ब्लेन को 4 साल बाद फिर से मिला सम्मान, स्कॉटलैंड क्रिकेट ने हॉल ऑफ फेम में दोबारा किया शामिल
‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं
अब शादी में कम टेंशन से ज्यादा आएगा मज़ा, जानिए कैसे AI बना रहा है भारतीय वेडिंग को स्मार्ट और सस्ता
क्रिकेट में बना रहे हैं अपनी पहचान
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद बॉलिंग ऑल-राउंडर के रूप में स्थापित किया है। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े रहे हैं और हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है, जिससे उनके आईपीएल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: एक दिन पहले IPL की प्रैक्टिस और आज मेहंदी सेरेमनी…अर्जुन तेंदुलकर का डेडिकेशन देख हर कोई हैरान, देखें VIDEO
संगीत में सारा का डांस हुआ वायरल
शादी से पहले हुए संगीत समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sara Tendulkar dancing at the sangeet ceremony of her brother Arjun Tendulkar. 💃✨ pic.twitter.com/fltLHqIdYC — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
शादी में पहुंचे कई बड़े नाम
इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल होते देखे गए। वहीं खबरों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने देश के कई बड़े नेताओं को भी इस शादी का निमंत्रण भेजा था, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Arjun tendulkar ties the knot with sania chandhok
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14,300 फीट की ऊंचाई पर जमी पैंगोंग झील के किनारे ITBP जवानों ने खेली होली, वीडियो देख भावुक हुए लोग
Mar 05, 2026 | 04:03 PMपुणे के स्कूल में ‘तिलक’ पर संग्राम: मुख्याध्यापक के फैसले के खिलाफ हिंदुत्ववादी संगठनों का भारी हंगामा
Mar 05, 2026 | 04:03 PMकुर्सी के ‘खेल’ का सियासी संदेश? वायरल हुई नीतीश-शाह और नबीन की फोटो, यूपी के ‘स्टूल कांड’ से हो रही तुलना
Mar 05, 2026 | 03:57 PM‘मैं बस घर जाना चाहता हूं…’, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी भारत में फंसी वेस्टइंडीज टीम
Mar 05, 2026 | 03:54 PMनाबालिग मुस्लिम लड़की से बुलवाया ‘जय श्री राम’ फिर किया मदद का वादा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मचा बवाल
Mar 05, 2026 | 03:46 PMयवतमाल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2026 शुरू: रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों से बनेगी देश और राज्य की नई नीति
Mar 05, 2026 | 03:41 PMMS Dhoni से लेकर…, अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी हुए शामिल
Mar 05, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM













