नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। चाहे करियर हो या पर्सनल लाइफ, उन्हें हर बार चुनौती का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने कई बार मुश्किल हालातों में टीम को जीत दिलाई। जिस तरह उन्होंने कभी मैदान पर हार नहीं मानी। वैसे ही उन्होंने कभी अपनी निजी जिंदगी में हार नहीं मानी। उन्हें अपने प्यार को अपनी जिंदगी बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
क्रिकेट के दुनिया में जंबो के नाम से मशहूर अनिल कुंबले (Anil Kumble) को एक बेटी की मां से प्यार हुआ था। अनिल कुंबले ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाली चेतना रामतीर्थ (Chetna Ramatheertha) को पहली ही मुलाकात में अपना दिल दे बैठे थे। चेतना ने 1986 में एक स्टोरब्रोकर से शादी की थी। लेकिन, वह अपनी निजी जिंदगी से खुश नहीं थी और नौकरी करना शुरू कर दिया था।
अनिल कुंबले (Anil Kumble) और चेतना की पहली मुलाकात नार्मल हुई थी। लेकिन, इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। हालांकि चेतना फिर से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। उनका शादी पर से भरोसा उठ गया था। हालांकि उन्होंने 1998 में पति से अलग होने का फैसला किया, इसमें कुंबले ने पूरा साथ भी दिया। इसके बाद अनिल कुंबले ने चेतना को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
हालांकि, कुछ दिनों बाद चेतना ने अनिल कुंबले (Anil Kumble) से शादी करने के लिए हामी भर दी। दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली। उस समय चेतना की 4 साल की बेटी आरुणी भी थी। लेकिन, चेतना और अनिल को बेटी की कस्टडी पाने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ा। इसके बाद आखिर में कोर्ट ने चेतना के पक्ष में फैसला सुनाया। फिर कुंबले ने चेतना की बेटी आरुणी को अपना नाम भी दिया।
अनिल कुंबले अभी अपने 3 बच्चों के साथ रह रहे हैं। बेटे का नाम मायास और बेटी का नाम स्वस्ति कुंबले है। अनिल कुंबले को उन्हें जंगल और जानवर बेहद पसंद हैं। इस कारण वे अधिकतर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते हुए पाए जाते हैं। हालांकि बतौर कोच भारतीय टीम के साथ उनका कार्यकाल कुछ खास नहीं रहा था। अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने कोचिंग छोड़ दी थी।
Anil kumble married divorced and mother of a daughter chethana team india coach