" />

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब

Alexander Zverev: जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 08, 2026 | 07:09 AM

अलेक्जेंडर ज्वेरेव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Alexander Zverev won French Open 2026 Title: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर खेला गया यह मुकाबला 4 घंटे 20 मिनट तक चला। ज्वेरेव ने मैच में 2-1 सेट की बढ़त बनाने के बाद चौथा सेट गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए निर्णायक पांचवें सेट में दबदबा कायम रखा और आखिरकार फ्रेंच ओपन ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

US ओपन में मिली थी हार

इसी के साथ ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए ज्वेरेव का लंबा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले उन्हें साल 2020 में यूएस ओपन, साल 2024 में रोलैंड गैरोस और साल 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup: फ्रेंडली मुकाबले में ब्राजील-जर्मनी ने दर्ज की जीत, बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा

BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च

इधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड

SAFF Women’s Championship: बांग्लादेश को 3-1 से दी शिकस्त, 7 साल बाद फिर चैंपियन बना भारत

ज्वेरेव ने रचा इतिहास

यह ज्वेरेव के करियर का एक अहम खिताब है। उन्होंने पहले ही 2 एटीपी फाइनल्स खिताब, 7 मास्टर्स 1000 खिताब और 1 ओलंपिक गोल्ड जीता था, लेकिन अब 29 वर्षीय खिलाड़ी अपनी शानदार उपलब्धियों में एक ग्रैंड स्लैम खिताब भी जोड़ लिया है। वह 1937 में हेनर हेनकेल के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने हैं, और 1996 में बोरिस बेकर की ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के बाद कोई भी ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने।

फाइनल की शुरुआत में ज्वेरेव ने शानदार खेल दिखाया और पहले ही गेम में कोबोली की सर्विस तोड़ दी। उन्होंने बेसलाइन पर तुरंत अपना दबदबा बना लिया, क्योंकि उनकी सर्विस और ग्राउंडस्ट्रोक इटैलियन खिलाड़ी के लिए बहुत दमदार साबित हुए। कोबोली कोई लय नहीं ढूंढ पाए और पहला सेट सिर्फ 34 मिनट में खत्म हो गया, लेकिन अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल रहे कोबोली ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलकर अटैक किया और चालाकी भरे ड्रॉप शॉट्स का इस्तेमाल किया। 4-4 के स्कोर पर उन्हें तब सफलता मिली, जब ज्वेरेव का फोरहैंड शॉट बाहर चला गया।

इटैलियन खिलाड़ी ने मजबूती से अपनी सर्विस बचाई और मैच को बराबरी पर ला दिया, जिससे पेरिस के दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। तीसरा सेट निर्णायक साबित हुआ। 10वें गेम तक दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखी, लेकिन कोबोली की कई गलतियों ने ज्वेरेव को एक अहम ब्रेक दिलाया। इसके बाद उन्होंने सेट जीतकर लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया।

हालांकि, चौथे सेट में ज्वेरेव पर दबाव साफ दिखा। उन्होंने पहले गेम में कोबोली को ब्रेक का मौका दिया और फिर 4-3 से पीछे रहते हुए सर्विस करते समय भी गलती की। जर्मन खिलाड़ी ने संघर्ष करते हुए स्कोर 5-5 तक पहुंचाया, लेकिन टाई-ब्रेक में इटैलियन खिलाड़ी की शानदार वापसी को नहीं रोक पाए। इटैलियन खिलाड़ी 1-3 से पीछे होने के बावजूद वापसी करते हुए सेट प्वाइंट पर एक बेहतरीन फोरहैंड विनर के साथ टाई-ब्रेक जीता और मैच को निर्णायक सेट तक ले गए।

कोबोली के पक्ष में मोमेंटम होने और ज्वेरेव के फिर से लड़खड़ाने के कारण, ऐसा लग रहा था कि फाइनल उनके हाथ से निकल रहा है, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने मैच का अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला।

ये भी पढ़ें: आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!

चौथे सेट के टाई-ब्रेक में संघर्ष के बावजूद, ज्वेरेव ने पांचवें सेट में तुरंत बेहतर खेल दिखाया। शानदार सर्विस और 83 प्रतिशत फर्स्ट-सर्व प्वाइंट जीतने के साथ-साथ लगातार ग्राउंडस्ट्रोक से इटैलियन खिलाड़ी को गलतियां करने पर मजबूर किया। दूसरे वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने शुरुआत में ही कोबोली की सर्विस तोड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा; उन्होंने अपने सामने आए सभी चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और 6-1 से जीत हासिल की।

IANS इनपुट के साथ

Alexander zverev wins first grand slam title after beating flavio cobolli french open 2026 final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 07:03 AM

Topics:  

  • French Open
  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.