French Open: खिताबी जंग के लिए तैयार दो धुरंधर, अलेक्जेंडर और फ्लेवियो के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला

French Open Final Match Details: फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ी अपने पहले रोलां गैरोस खिताब पर नजर लगाए हैं।
French Open: Two contenders ready for the title clash; the men's singles final will be played between Alexander and Flavio.
अलेक्जेंडर ज्वेरेव (फोटो- IANS)
Published on
Updated on

French Open 2026 Final Match: फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में रविवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ियों के पास पहली बार रोलां गैरोस खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में जैकब मेन्सिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि कोबोली को मैटेओ अर्नाल्डी के बीमारी के कारण मुकाबले से हटने के बाद फाइनल का टिकट मिला।

जैकब मेन्सिक को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन एकल के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को चेक स्टार जैकब मेन्सिक को चार सेट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीन घंटे एक मिनट तक चले मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैटियर पर 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ज्वेरेव दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।

रविवार को एक और शानदार मैच खेलूंगा- अलेक्जेंडर ज्वेरेव

जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, "मेन्सिक ने तीसरे सेट में कमाल का खेलना शुरू किया। वह सच में एक अलग लेवल पर पहुंच गया। लेकिन यह एक ग्रैंड स्लैम है। यह बेस्ट-ऑफ-फाइव सेट मैच हैं। विरोधी बेहतर खेलेंगे। आपको इससे निपटना होगा। मैंने किया, और मुझे उम्मीद है कि रविवार को एक और शानदार मैच खेलूंगा।"

फ्रेंच ओपन एकल का दूसरा सेमीफाइनल मैटेओ अर्नाल्डी के लिए दिल तोड़ने वाला रहा। शुक्रवार को पेरिस में वायरल बीमारी की वजह से फ्लेवियो कोबोली के खिलाफ उन्हें अपने मैच से हटना पड़ा। अर्नाल्डी के हटने के साथ ही कोबोली अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में रविवार को कोबोली का मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

ज्वेरेव और कोबोली के बीच फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है। अपनी एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में कोबोली से 3-1 से आगे हैं। वे पिछले साल रोलैंड गैरोस में तीसरे राउंड में खेले थे, जब ज्वेरेव ने 6-2, 7-6(4), 6-1 से जीत हासिल की थी।

29 साल के ज्वेरेव का बड़े टूर्नामेंटों में शानदार रिकॉर्ड है। वह 2020 में यूएस ओपन में रनर-अप रहे, पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल हारे, और 2024 में फ्रेंच ओपन का टाइटल जीतने से सिर्फ एक सेट दूर रह गए। कोबोली के खिलाफ रविवार को फाइनल में उनके पास पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का है।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com