-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Will Ncp Be Able To Unite Again
संपादकीय: शरद पवार के संकेत का अर्थ, क्या राकांपा फिर एकजुट हो पाएगी!
- Written By: दीपिका पाल
अविभाजित राकांपा के महाराष्ट्र विधानसभा में 54 विधायक थे जिनमें से अधिकांश अजीत पवार के साथ चले गए। यह बात अलग है कि महायुति के 237 सीटों के प्रचंड संख्याबल के मुकाबले विपक्ष की कुल सीटें सिर्फ 46 पर सिमट कर रह गई हैं।

क्या राकांपा फिर एकजुट हो पाएगी!(सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: क्या महाराष्ट्र के दिग्गज नेता कहलानेवाले शरद पवार के राजनीतिक कौशल में पहले जैसा पैनापन नहीं रहा या फिर उनके तरकश के तीर खत्म हो चुके हैं! पहले तो वह मानकर चल रहे थे कि भले ही अजीत पवार गुट के विधायकों की संख्या ज्यादा हो लेकिन जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत उनकी पार्टी का आधार अधिक मजबूत है। जब 288 सदस्यीय विधानसभा में शरद पवार गुट की केवल 10 सीटें रह गईं तो उनकी हताशा स्वाभाविक थी। राज्य विधानसभा में उद्धव शिवसेना 20 और कांग्रेस 16 सीटों के साथ उनसे आगे है।
अविभाजित राकांपा के महाराष्ट्र विधानसभा में 54 विधायक थे जिनमें से अधिकांश अजीत पवार के साथ चले गए। यह बात अलग है कि महायुति के 237 सीटों के प्रचंड संख्याबल के मुकाबले विपक्ष की कुल सीटें सिर्फ 46 पर सिमट कर रह गई हैं। अब शरद पवार जान गए हैं कि बढ़ती उम्र और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से वह आंखें नहीं चुरा सकते। उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारी पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि दोनों राकांपा एक हो जाएं। यदि दोनों गुट एक साथ आ जाएं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। इसका फैसला सुप्रिया सुले और अजीत पवार को मिलकर करना चाहिए। इस बयान से तो यही माना जाएगा कि शरद पवार का रुख नरम पड़ चुका है। पिछले दिनों पारिवारिक आयोजनों में उनकी अपने भतीजे अजीत पवार से मुलाकात और लंबी चर्चा हुई थी।
तब अजीत पवार ने कहा था कि राजनीति अपनी जगह है और पारिवारिक रिश्ते अपनी जगह। उनकी अपने चाचा से कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। पिछले दिनों राकांपा (शरद) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल के शरद पवार का साथ छोड़ने की अटकलें थी तथा ऐसा अनुमान था कि वह अजीत पवार के नेतृत्ववाली पार्टी में शामिल हो सकते हैं। शरद पवार की मुश्किल यह है कि वह अपनी पूरी राजनीतिक पारी में बीजेपी की आलोचना करते रहे इसलिए वह बीजेपी के नेतृत्ववाले गठबंधन में शामिल नहीं हो सकते। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया कि शरद पवार महात्मा ज्योतिबा फुले और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलते हैं। वह जीवन में कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। शरद पवार की दलील है कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन फिलहाल सक्रिय नहीं है इसलिए हमें अपनी पार्टी को संगठित व पुनर्गठित करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
गोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
होर्मुज संकट टला, भारत को बड़ी राहत! नागपुर की कंपनी के जहाज 22,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर वतन रवाना
शरद पवार के सारे कौशल की विरासत लेकर अजीत पवार अपनी पार्टी की ताकत बढ़ा रहे हैं। शरद पवार ने यह निर्णय अपनी बेटी सुप्रिया सुले पर छोड़ दिया है कि वह इंडिया गठबंधन में रहे या नहीं। जब उन्होंने कहा कि एकत्र आने का निर्णय अजीत व सुप्रिया लें। मैं उस प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं। इसका अर्थ संभवत: यही है कि आगे-पीछे एनसीपी एक हो जाएगी। कितने ही नेता मानते हैं कि अजीत पवार के साथ रहने से सत्ता में जाने का सुख मिलेगा। स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के साथ अजीत पवार को भी सफलता मिलेगी। यदि सुप्रिया को मोदी सरकार मंत्री पद का ऑफर दे तो शरद पवार को इसमें कौनसी आपत्ति हो सकती है! उन्होंने कभी यह बयान नहीं दिया कि सुप्रिया बीजेपी के साथ नहीं जाएंगी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Will ncp be able to unite again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे
Jun 24, 2026 | 02:45 PMमेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
Jun 24, 2026 | 02:45 PMगोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Jun 24, 2026 | 02:37 PMProtein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 02:34 PMयूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 02:32 PM‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 02:25 PM‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
Jun 24, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM











