2010 में ऑर्डर किए Nokia फोन 2026 में पहुंचे, लीबिया के दुकानदार का वीडियो देख हैरान इंटरनेट

Nokia Phone Delivery : लीबिया में एक दुकानदार को 2010 में ऑर्डर किए गए Nokia मोबाइल 16 साल बाद मिले। गृहयुद्ध के कारण लेट हुए इस ऑर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
A Libyan shopkeeper received Nokia phones ordered in 2010 after a 16-year delay caused by civil war.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Libya Viral Video : कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आती है जहां हंसी और हैरानी साथ-साथ खड़ी नजर आती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों लीबिया से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसाया भी है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक मोबाइल दुकानदार 16 साल पुराना ऑर्डर खोलता नजर आ रहा है, जिसे देखकर खुद वह भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाता।

दरअसल, यह वीडियो लीबिया का बताया जा रहा है। एक मोबाइल फोन रिटेलर के पास अचानक एक पार्सल पहुंचता है, जिसे खोलने पर अंदर पुराने जमाने के Nokia मोबाइल फोन निकलते हैं। ये वही बटन वाले फोन हैं, जो कभी मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। दुकानदार हंसते हुए कहता नजर आता है कि यह मोबाइल फोन हैं या किसी म्यूजियम की ऐतिहासिक धरोहर।

16 साल बाद पार्सल दुकानदार तक पहुंचा

बताया जा रहा है कि यह ऑर्डर साल 2010 में दिया गया था, लेकिन 2011 में शुरू हुए लीबिया के गृहयुद्ध के कारण यह डिलीवरी बीच में ही अटक गई। युद्ध के बाद देश में हालात इतने बिगड़ गए कि बंदरगाह, कस्टम विभाग और सप्लाई चेन पूरी तरह से ठप हो गई। कई इंटरनेशनल शिपमेंट्स गोदामों में ही फंसी रह गईं और सालों तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई।

इसी दौरान Nokia मोबाइल फोन का यह ऑर्डर भी कहीं दबकर रह गया, जिसकी डिलीवरी अब जाकर 2026 में संभव हो पाई। 16 साल बाद जब यह पार्सल दुकानदार तक पहुंचा, तो वह पल अपने आप में बेहद अजीब और मजेदार बन गया।

वीडियो देख लोग हुए हैरान

इस पूरे वाकये का वीडियो दुकानदार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह सिर्फ एक मजेदार घटना नहीं है, बल्कि यह लीबिया में लंबे समय से चली आ रही अस्थिरता और युद्ध के असर की सच्ची तस्वीर दिखाती है। कई लोगों का कहना है कि युद्ध सिर्फ जान-माल का नुकसान नहीं करता, बल्कि आम जिंदगी को भी सालों पीछे धकेल देता है।

यह वीडियो @nehraji779 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com