Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: किसकी राह आसान, किसकी कठिन, चुनाव के लिए कौन सा शुभ दिन

अमेरिका में हर चार वर्ष में राष्ट्रपति का चुनाव होता है। इससे भी खास बात यह है कि ये चुनाव हमेशा मंगलवार के दिन होता है। इस पर 'निशानेबाज' क्या कुछ कहते हैं आप भी पढ़िए।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 07, 2024 | 01:11 PM

डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, अमेरिका में हर 4 वर्ष में नवंबर के पहले मंगलवार को ही राष्ट्रपति चुनाव क्यों होता है? क्या सब कुछ कुशल-मंगल रहे इसलिए मंगल को मतदान होता है? आमिर खान की फिल्म ‘मंगल पांडे : दि राइजिंग’ का गीत था- मंगल-मंगल हो! हिंदी में जंगल में मंगल मनानेवाली कहावत आपने सुनी होगी। पंडित भी मंत्र पढ़ते हैं- मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरूड़ध्वज, मंगलम पुंडरीकाक्ष, मंगलायतनो हरि। कुछ लोग मंगली होते हैं जिनकी शादी के लिए वैसी ही मंगली लड़की ढूंढ़ी जाती है।’’

हमने कहा, ‘‘आप इधर-उधर की बातों में मत पड़िए। अमेरिका में नवंबर के पहले सोमवार के बाद आने वाले मंगलवार को चुनाव कराने की परंपरा 1845 से चली आ रही है। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने कानून बनाकर पूरे देश के मतदान के लिए एक ही दिन तय कर दिया था। वहां 1 नवंबर को ईसाई आल सेंटस डे मनाते हैं और व्यापारी अपना महीने का हिसाब पूरा करते हैं इसलिए दूसरे दिन मंगलवार को चुनाव होता है। यह दिन किसानों के लिए भी अनुकूल रहता है क्योंकि तब कृषि सीजन नहीं रहता।’’

यह भी पढ़ें- निशानेबाज: राहुल गांधी पर निशाना साधते हरदीप पुरी ने स्टाल को नाम दिया जलेबी की फैक्टरी

सम्बंधित ख़बरें

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं का चुनाव बुधवार 20 नवंबर को होने जा रहा है। हमें बुध की महिमा बताइए।’’ हमने कहा, ‘‘बुधवार को चाहे तो बुद्धिमानों और बुद्धिजीवियों से जोड़ लीजिए। उस दिन बुद्धिमान से लेकर बुद्धू तक सभी एक कतार में खड़े होकर वोट डालेंगे नया कपड़ा पहनने के लिए बुधवार शुभ माना जाता है इसलिए लोकोक्ति है- कपड़ा पहने 3 बार, बुध, बृहस्पति, शुक्रवार। ज्योतिष में बुधादित्य योग होता है। पुराणों के अनुसार बृहस्पति की पत्नी तारा का अपहरण कर चंद्रमा अपने साथ ले गया था। बुध को चंद्रमा और तारा का बेटा माना गया है।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हस्तरेखा शास्त्र या पामिस्ट्री में बुध पर्वत उभारदार रहने और मणिबंध से निकली तिरछी रेखा वहां तक पहुंचने पर व्यक्ति व्यापार-व्यवसाय में बहुत सफल होता है।’’ हमने कहा, ‘‘आज की राजनीति भी किसी व्यापार से कम नहीं है। इसमें भी वही नियम है कि पहले इन्वेस्ट करो और किस्मत साथ दे तो कमाओ। अच्छा हुआ कि शनिवार या रविवार को वोटिंग नहीं रखी गई नहीं तो लोग वोट डालने की बजाय वीकेंड मनाते। बुधवार को ऐसा कोई बहाना नहीं चलेगा।’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Whose path is easy whose is difficult which is the auspicious day for election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 01:11 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.