-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- When Freebie Schemes Are Important Then Who Needs Employment And Development
निशानेबाज: जब मुफ्तखोरी की योजनाएं हों खास तो किसे चाहिए रोजगार और विकास
- Written By: दीपिका पाल
चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड, लोग रेवड़ी चाहते हैं। कहीं लाडकी बहिण स्कीम वोट दिलाती है तो कहीं मईयां योजना ! जिस परिवार में 3-4 महिलाएं हैं, वहां बिना हाथ-पैर हिलाए गुजारे लायक रकम आ जाती है।

निशानेबाज में आज खास (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, जनता सरकार से उम्मीद करती है कि वह लोगों को रोजगार दे और विकास करे जिससे जनजीवन खुशहाल हो और राज्य का चेहरा-मोहरा बदले।” हमने कहा, “आपको भारी गलतफहमी हुई है। जनता को न रोजगार चाहिए न विकास ! उसे पैसा बांटनेवाली लोकलुभावन योजनाएं चाहिए। निठल्ले बैठेंगे तो चलेगा लेकिन घर बैठे 2-3 हजार रुपए की रकम हर महीने खाते में आती रहे तो चेहरे पर खुशी छा जाती है।
बहुमत से जीतनेवाली पार्टी मतदाताओं की सायकोलॉजी जान गई है। चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड, लोग रेवड़ी चाहते हैं। कहीं लाडकी बहिण स्कीम वोट दिलाती है तो कहीं मईयां योजना ! जिस परिवार में 3-4 महिलाएं हैं, वहां बिना हाथ-पैर हिलाए गुजारे लायक रकम आ जाती है।” पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, ऐसी ही मुफ्तखोरी की योजनाएं चलती रहीं तो विकास के लिए धन कहां से बचेगा? लोग निकम्मे बनकर सोचेंगे अजगर करे ना चाकरी, पंछी करे ना काम, दास मलूका कह गए सबके दाता राम! आपको मालूम होगा कि जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी के रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने हर व्यक्ति को 35 किलो मुफ्त चावल देना शुरू किया था।
निशानेबाज के और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
इसलिए वह छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘चांउरवाले बाबा’ कहलाने लगे थे। लोग राशन दूकान से आधा चावल उठाते और बाकी बेचकर नकद रकम ले लिया करते थे। नतीजा यह निकला कि लोगों ने काम करना छोड़ दिया छत्तीसगढ़ और से श्रमिक आना बंद हो गए। ऐसे में यही शेर सुनाना होगा मुफ्तखोरी ने निकम्मा कर दिया, वरना हम भी आदमी थे काम के!” हमने कहा, “नेताओं को फार्मूला समझ में आ गया कि न उद्योग खोलना जरूरी है, न नौकरी देना।
लुभावनी योजना के नाम पर रकम बांटों और बदले में वोट लो। जनता भी सहमत है कि पैसे बटेंगे तो वोट बिकेंगे। सवाल ये है कि ऐसे में विकास कहां से आएगा?” पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, यह बहुत आसान है। जिसके घर बेटा पैदा हो, वह उसका नाम विकास रख दे। उसका बचपन से जवान होने तक शारीरिक विकास होता चला जाएगा।”
When freebie schemes are important then who needs employment and development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM










