-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- What Is The Government Distributing To The Poor For Free
संपादकीय: योजनाओं में विरोधाभास गरीबी घटी, तो मुफ्त अनाज क्यों दे रहे
- Written By: दीपिका पाल
देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न देने की भी डींग हांकती है. यह कैसा विरोधाभास है? यदि भारत की आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा लोग सरकार के दिए मुफ्त अनाज के भरोसे जीवित हैं तो फिर गरीबी कहां दूर हुई?

क्या सचमुच में गरीबों को बंट रहा अनाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: एक ओर तो केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर गरीबी दूर करने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न देने की भी डींग हांकती है. यह कैसा विरोधाभास है? यदि भारत की आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा लोग सरकार के दिए मुफ्त अनाज के भरोसे जीवित हैं तो फिर गरीबी कहां दूर हुई? यह दलील दी जा सकती है कि दोनों मुद्दे अलग-अलग हैं. इन्हें मिलाकर न देखा जाए. food या प्रशासनिक मशीनरी इसमें गोलमाल कर रही है।
श्रमिक वर्ग के अंगूठे व हथेली के निशान मिट जाते हैं इसलिए उनकी बायोमैट्रिक छाप अंकित नहीं हो पाती. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि मुफ्त अनाज सिर्फ गरीबों को दिया जाना चाहिए न कि खरीद क्षमता रखनेवाले अन्य लोगों को मिलना चाहिए. देश की सबसे बड़ी अदालत की टिप्पणी है कि राशन कार्ड लोकप्रियता कार्ड बन गए हैं. जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हुए कहा था कि हम केंद्र से गरीब के लिए 1 रुपया भेजते हैं तो उसे सिर्फ 15 पैसे मिल पाते हैं।
अब डिजिटाइजेशन, जनधन योजना, आधार व डीबीटी की वजह से सीधे हितग्राहियों के खाते में रकम पहुंचने लगी है. फिर भी लोग भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल ही लेते हैं. मुफ्त राशन देकर बीजेपी ने यूपी के चुनाव में शानदार जीत हासिल की. गरीबी कम भी हो जाए तो भी मुफ्त की सौगात देना जारी रहता हैं क्योंकि सत्तापक्ष वोट खोना नहीं चाहता. भारत में केवल 4 प्रतिशत लोग आयकर अदा करते है. देश के अधिकांश मतदाता टैक्स का आधार बढ़ाने के खिलाफ हैं लेकिन मुफ्त की योजनाएं बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं. रेवड़ियां किसे अच्छी नहीं लगतीं? एक बार कोई चीज मुफ्त में देना शुरू किया तो फिर उस योजना को बंद करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
FSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Hyperlocal Foods Of India: भारत के इन लोकल फूड्स का स्वाद नहीं चखा, तो बहुत कुछ मिस कर दिया
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कराधान की प्रणाली इसलिए है ताकि जनता से धन लेकर उसे सार्वजनिक भलाई व अन्य सेवाओं के लिए खर्च किया जाए. मुफ्त की योजनाएं जब अंधाधुंध बढ़ा दी जाती है तो सरकार के खजाने पर भार पड़ता है और उसे कर्ज लेने की नौबत आ जाती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
What is the government distributing to the poor for free
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














