पार्टनर को करना है इंप्रेस? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं ये मॉकटेल, आसान है रेसिपी

Mocktail Recipe: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए महंगे कैफे जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 5 मिनट में घर पर ही एक स्वादिष्ट और फ्रेश मॉकटेल तैयार कर सकते हैं।
Mocktail Recipe At Home
मॉकटेल (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Homemade Mocktail Ideas: वैलेंटाइन डे पर भीड़भाड़ वाले कैफे जाने के बजाय घर पर ही शांति से डेट एन्जॉय करना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। अपने खास पल को और भी खुशनुमा बनाने के लिए आप कुछ आसान ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी से लेकर रोज सिरप तक ये मॉकटेल न केवल देखने में शानदार हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं।

वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास और रोमांटिक प्लान कर रहे हैं तो ड्रिंक्स का सही चुनाव आपके खाने का स्वाद और भी बढ़ा देगा। यहां कुछ आसान मॉकटेल रेसिपी दी गई हैं जिन्हें आप बिना किसी झंझट के मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी लेमन फिज

यह वैलेंटाइन के लिए सबसे परफेक्ट ड्रिंक है। एक गिलास में 2 चम्मच स्ट्रॉबेरी सिरप, 1 चम्मच नींबू का रस डालें और ऊपर से ठंडा सोडा मिलाकर मिक्स करें। इसका गुलाबी रंग प्यार का अहसास कराता है।

अनार स्पार्कलर

इसे बनाने के लिए अनार का जूस, थोड़ा नींबू रस और सोडा मिलाएं। ऊपर से अनार के ताजे दाने डालकर सर्व करें। यह देखने में जितना अट्रैक्टिव है स्वाद में उतना ही रिफ्रेशिंग।

पिंक रोज मॉकटेल

गुलाब की खुशबू वैलेंटाइन को और भी रोमांटिक बना देती है। रोज सिरप, नींबू का रस और सोडा के मिश्रण से बनी यह ड्रिंक ताजगी और रोमांस का बेहतरीन कॉम्बो है।

ब्लू लैगून

अगर आप कुछ वाइब्रेंट ट्राई करना चाहते हैं तो ब्लू कुरासाओ सिरप में लेमन सोडा और ढेर सारी बर्फ मिलाकर यह क्लासी ड्रिंक तैयार करें। इसका नीला रंग काफी प्रीमियम फील देता है।

वर्जिन मोजिटो

पुदीने की पत्तियां, नींबू के टुकड़े और थोड़ी सी चीनी को क्रश करें फिर सोडा और बर्फ डालें। यह क्लासिक ड्रिंक हर किसी की फेवरेट होती है।

मैंगो फिज

फलों का राजा आम भी आपकी डेट को खास बना सकता है। मैंगो पल्प या सिरप में सोडा और नींबू का रस मिलाकर इसे तैयार करें। इसका मीठा और फ्रूटी फ्लेवर आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

इन ड्रिंक्स को कांच के खूबसूरत गिलासों में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां या फलों के टुकड़ों से गार्निश करें। बस 3-4 चीजों के साथ आपकी परफेक्ट वैलेंटाइन डेट नाइट तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com