-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Prorogues Bengal Assembly
बंगाल में अब चरम पर राज्यपाल-सरकार विवाद
- Written By: नवभारत डेस्क
राज्यपाल और सीएम का इस तरह का टकराव लोकतंत्र और राज्य की प्रगति के लिए बाधक है.

बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद अब चरम पर जा पहुचा है. एक ओर ममता को अपने जनाधार और प्रभावी नेतृत्व का गुमान है तो दूसरी ओर राज्यपाल धनखड़ को केंद्र का बल और प्रोत्साहन हासिल है. माना जाता है कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में राज्यपाल के अधिकार सीमित होते हैं जबकि सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री के पास वास्तविक शक्तियां होती हैं. इतने पर भी धनखड़ का रवैया देश के अन्य राज्यों के गवर्नर से काफी भिन्न है. वे सक्रियता से अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कदम-कदम पर ममता बनर्जी से लोहा लेना चाहते हैं. यह मामला व्यक्तिगत खुन्नस तक ही सीमित नहीं है बल्कि केंद्र सरकार राज्यपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री पर अंकुश रखना चाहती है. विगत वर्षों में धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच तनातनी निरंतर बढ़ती चली गई. दोनों में बोलचाल भी नहीं है. राज्यपाल और सीएम का इस तरह का टकराव लोकतंत्र और राज्य की प्रगति के लिए बाधक है.
राज्यपाल ने एक अभूतपूर्व व असामान्य कदम उठाते हुए आदेश जारी कर विधानसभा का अधिवेशन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया. आमतौर पर विधानसभा अधिवेशन को स्थगित या समाप्त करने की घोषणा मुख्यमंत्री के परामर्श पर विधानसभा अध्यक्ष करते हैं. राज्यपाल का इसमें प्रत्यक्ष दखल नहीं होता. राज्यपाल की भूमिका सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण देने तथा विधानसभा में पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर कर कानून का रूप देने तक रहती है. इसके सर्वथा विपरीत धनखड़ ने अपने आदेश को ट्िवटर पर साझा करते हुए कहा कि संविधान की धारा 174 के तहत 12 फरवरी 2022 से राज्य विधानसभा का सत्र (सदन को भंग किए बिना) अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया. इस आदेश का स्पष्ट अर्थ है कि विधानसभा सत्र बिना राज्यपाल की अनुमति के नहीं बुलाया जा सकता. जब वे अनुमति देंगे तभी अधिवेशन बुलाया जा सकेगा.
टीएमसी ने कड़ी आपत्ति जताई
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
सत्तारूढ़ टीएमसी के प्रवक्ता सौगत राय ने राज्यपाल के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राज्यपाल धनखड़ लगातार असंवैधानिक काम कर रहे हैं. उन्होंने विधानसभा सत्र को स्थगित करने का जो आदेश जारी किया है, वह देश में एक अभूतपूर्व घटना है. राज्य सरकार विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की तैयारी कर रही थी, इस बीच राज्यपाल ने यह कदम उठाया. सौगत राय ने कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल के इस आदेश को अदालत में चुनौती देगी.
राज्यपाल को पद से हटाने की मांग
राज्यसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक (व्हिप) सुखेंदु शेखर राय ने नियम 170 के तहत सदन में मौलिक प्रस्ताव लाकर मांग की कि धनखड़ को बंगाल के राज्यपाल पद से हटाया जाए या वापस बुलाया जाए. राज्यपाल निर्वाचित सरकार के कामकाज में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं. सरकार के नियमित कामों में दखल देने के अलावा वे सरकार की नीतियों और कामकाज की सार्वजनिक तौर पर आलोचना कर रहे हैं. केवल इतना ही नहीं वह प्रिंट, टीवी और इंटरनेट मीडिया पर भी बयान जारी कर रहे हैं. उनका काम संविधान के खिलाफ है. राज्यसभा में यदि सभापति प्रस्ताव को अनुमति देते है तो इस पर चर्चा होगी लेकिन बीजेपी का बहुमत देखते हुए प्रस्ताव पारित होगा या नहीं, इसमें संदेह है?
West bengal governor jagdeep dhankhar prorogues bengal assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
Jul 26, 2026 | 07:48 AMबर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
Jul 26, 2026 | 07:45 AMJana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
Jul 26, 2026 | 07:45 AMनागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Jul 26, 2026 | 07:45 AMछात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
Jul 26, 2026 | 07:45 AMPhoto: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
Jul 26, 2026 | 07:39 AMमूसलाधार बारिश से 100 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Jul 26, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














