धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान

NEET Paper Leak: शरद पवार ने खुलासा किया कि पीएम मोदी को CJP नेताओं से बातचीत की सलाह दी थी। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवा शक्ति और लोकतंत्र की जीत बताया।
Sharad Pawar revealed advising PM Modi to negotiate with CJP leaders, calling Dharmendra Pradhan's resignation a major victory for youth power.
शरद पवार, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sharad Pawar Statement Dharmendra Pradhan Resignation NEET Paper Leak: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने कोकोरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब हाल ही में मैंने पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की तो उन्हें नीट पेप्पर लीक मामले को लेकर चल रहे सीजेपी आन्दोलन से जुड़े नेताओं से बातचीत की सलाह दी थी। मैंने कहा कि यह मसला आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। बल प्रयोग से इस समस्या का समाधान नहीं निकलेगा।

पवार ने कहा कि शायद मोदी ने मेरी सलाह पर ध्यान दिया होगा। पवार ने आगे कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नीट पेपर लीक मामले पर इस्तीफा युवा शक्ति और भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बड़ी जीत है। पवार ने हाल ही में सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी, और बाद में प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले थे।

उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि लोकतंत्र में बातचीत जरूरी है। मैंने अभिजीत दिपके और दूसरे युवा प्रदर्शनकारियों से भी कहा था कि अगर सरकार बातचीत करने की इच्छा दिखाती है, तो उन्हें भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए, जब एक रिपोर्टर ने पवार से पूछा कि क्या सीजेपी के आंदोलन का देशव्यापी असर देखते हुए मोदी सरकार का रुख नरम हो गया है और प्रधान का इस्तीफा ले लिए गया।

पवार ने कहा मैंने प्रधानमंत्री से जोर देकर कहा कि वे सीजेपी नेताओं से बातचीत शुरू करें और स्टूडेंट्स के खिलाफ पुलिस एक्शन न लें। पवार ने इस आंदोलन को लेकर संसद के अंदर व बाहर इस मुद्दे को उठाने के लिए विपक्षी पार्टियों का भी धन्यवाद किया। राकां अध्यक्ष ने कहा कि देश में डेमोक्रेसी फिर से लौट रही है।

अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने के बाद अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। मोदी सरकार के शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, मामले में प्रधान सहित इस पूरे रैकेट में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

युवा शक्ति के आगे झुकी सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया गया है तो यह छात्रों, युवा शक्ति और लोकतंत्र की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहली बार अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी पड़ी है। चव्हाण ने कहा कि यह छात्र आंदोलन की बड़ी सफलता है, सरकार को युवाओं के दबाव के आगे झुकना पड़ा।

आंदोलन की गूंज PM तक पहुंची

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि युवा शक्ति ने लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत साबित कर दी है। उनके अनुसार, जेन-जी ने दिखा दिया कि वह सरकार बना भी सकती है और सरकार को झुका भी सकती है। छात्र आंदोलन की गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची, जिसके बाद केंद्र सरकार को फैसला लेना पड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com