Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी 'जन नायकन', अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर

Jana Nayagan Collection Box Office Day 3: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने तीसरे दिन धमाकेदार कमाई करते हुए दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है।
Jana Nayagan Box Office Collection Day 3
'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित कर दिखाई है। बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है। हालांकि दूसरे दिन कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने ऐसी हुंकार भरी कि बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा ही बदल गया।

थलपति विजय के फैंस के बीच फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि हर शो हाउसफुल साबित हो रहा है। तीसरे दिन की कमाई के साथ ही फिल्म 'जन नायकन' ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में लगभग 34 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई।

3 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा हुआ सौ पार

थलपति विजय की 'जन नायकन' ने सिर्फ तीसरे दिन 28.50 पचास करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा।

विदेशों में भी थलापति विजय का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां फिल्म ने अब तक 63.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। इस तरह कुल मिलाकर दुनिया भर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

अलग-अलग भाषाओं में भी दर्शकों को भाया विजय का अंदाज

फिल्म 'जन नायकन' का मुख्य जादू तमिल भाषी क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां तीसरे दिन अकेले 24.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। तमिल के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा के दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी सराहा है।

शनिवार को हिंदी बेल्ट से फिल्म को 2.70 करोड़ रुपये मिले, जबकि तेलुगु संस्करण ने 1.40 करोड़ रुपये का योगदान दिया। देश भर में एक ही दिन में 12 हजार से ज्यादा शोज दिखाए गए, जो इस फिल्म की विशाल मांग को दर्शाते हैं।

थलापति विजय के करियर के लिहाज से यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इसे उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति के मैदान में उतरने के उनके फैसले ने इस फिल्म के प्रति लोगों का भावुक जुड़ाव बढ़ा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com