- Hindi News »
- Special Coverage »
- Today In History November 1 Sikhs Get A Wound That Seeps Through For Centuries
एक नवंबर : सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: एक नवंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। 31 अक्टूबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हुई हत्या के बाद देश की राजधानी सहित कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे और देश के सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए, जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा। एक नवंबर का दिन एक खूबसूरत वजह से भी इतिहास में दर्ज है।
इस दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों में शुमार ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। कर्नाटक शहर के मंगलूर में एक नवंबर 1973 को जन्मी ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं और उसके बाद बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। देश दुनिया के इतिहास में एक नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1604 : विलियम शेक्सपीयर की अमर रचना ‘‘ओथैलो” का लंदन के व्हाइटहाल पैलेस में पहली बार मंचन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Canada Sikh Attack: कनाडा में बुजुर्ग सिख पर नस्लीय हमला, पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत किया गिरफ्तार
Baisakhi Harvest Festival : 13 या 14 अप्रैल? किस दिन है बैसाखी 2026, जानिए जरूरी बातें
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
क्यों बनाई जाती है बैसाखी? 2026 में ‘इस’ दिन मनाई जाएगी Baisakhi, नोट कीजिए सटीक तिथि
1755 : लिस्बन में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 9000 से ज्यादा इमारतें ढह गईं और 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1765 : ब्रिटेन और उसके उपनिवेशों में स्टैंप एक्ट लागू किया गया और यह तमाम वाणिज्यिक और कानूनी कागजों पर सीधे कर लगाकर राजस्व एकत्र करने का ब्रिटिश संसद का पहला प्रयास था।
1858 : ब्रिटिश राजशाही ने भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से अपने हाथ में ले लिया और उस समय के गवर्नर जनरल को वायसराय की पदवी दी गई, जो देश की आजादी तक कायम रही।
1881 : कलकत्ता ट्रॉमवे कंपनी ने सियालदाह-अर्मेनियन घाट ट्रैक पर घोड़े से चलने वाली पहली ट्रॉम चलाई।
1913 : तारक नाथ दास ने सान फ्रांसिस्को में गदर आंदोलन की शुरूआत की।
1950 : चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप का इंजन बनकर तैयार हुआ।
1950 : प्यूर्तो रिको के राष्ट्रवादी और नेशनल लिबरेशन आर्म्ड फोर्सेस के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमन की हत्या का असफल प्रयास किया।
1952 : अमेरिका ने मार्शल आइलैंड्स में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1954 : फ्रांस के कब्जे वाले भारतीय इलाकों पांडिचेरी, कराइकल, माहे और यानोन को भारत सरकार के सुपुर्द किया गया।
1956 : दिल्ली को केन्द्रशासित क्षेत्र का दर्जा दिया गया। इसी तरह अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्कादीव, मिनिकॉय और अमिंदिवी द्वीप भी केन्द्र शासित क्षेत्र बने। मध्यप्रदेश के रूप में देश के सबसे बड़े राज्य की स्थापना।
1961 : हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स द्वारा बनाए गए यात्री विमान एवरो एचएस748 ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1967 : पंजाब राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया और इन्हें पंजाब और हरियाणा नाम दिया गया। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केन्द्र शासित क्षेत्र भी बनाया गया।
1970 : फ्रांस में एक नाइटक्लब में आग लगने से 142 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर किशोर थे।
1973 : लक्कादीव, मिनिकॉय और अमिंदिवी द्वीपों को लक्षदीप नाम दिया गया।
1973 : भारत के मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973 : विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म।
1984 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक दिन पहले हुई हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।
1985 : हेलीकाप्टर कोरेपोरेशन ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। बाद में इसका नाम बदलकर पवन हंस कर दिया गया।
1986 : स्विटजरलैंड में बास्ले के निकट रसायन की एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से जहरीले रसायन राइन नदी में जा मिले, जिससे नदी का उजला पानी सुर्ख हो गया।
1994 : अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य और धरती के बीच के अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए अपना विशेष अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा।
2000 : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना।
2018 : दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में पंजीकृत 1.10 करोड़ वाहनों में से 40 लाख, 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण खत्म कर दिया है। (एजेंसी)
Today in history november 1 sikhs get a wound that seeps through for centuries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














