Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं

Rani Lakshmibai Battle: 20 जून इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान के बाद ग्वालियर पर अंग्रेजों का कब्जा हुआ, जबकि ईरान में भी बड़ी त्रासदियां दर्ज हुईं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 20, 2026 | 09:03 AM

इतिहास, रानी लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, ईरान, भूकंप, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Battle 1858 History: सन् 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूरोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया। वर्ष 1990 में वह 20 जून का ही दिन था, जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।

देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1858 : ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

19 जून का इतिहास: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची और राहुल गांधी का हुआ था जन्म

नवभारत विशेष: ऋग्वेद से शिकागो और हुगली तक, स्वामी विवेकानंद के योग संदेश की वैश्विक यात्रा

नवभारत संपादकीय: महावितरण के स्मार्ट मीटरों पर बढ़ता जन-आक्रोश और सुलगते बुनियादी सवाल

नवभारत विशेष: अयोध्या राम मंदिर दान पात्र में महाघोटाला, कोई हिंदू माफ नहीं करेगा

1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।

1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।

1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।

1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में मानसून संकट गहराया, खरीफ बुआई और जलसंकट ने बढ़ाई चिंता

2005 : रूसी मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा।

2021 : अमेरिका में तूफान के कारण दो वाहनों की टक्कर से 10 लोगों की मौत, कई घायल।

2022 : मध्य माली में जिहादियों के हमले में 40 लोगों की मौत।

2024 : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की कर्नाटक के बेंगलुरु में अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण मौत।

2025 : ईरान ने 1,000 भारतीयों को निकालने के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध हटाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Today in history june 20 rani lakshmibai gwalior battle iran earthquake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 09:03 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Rani Lakshmibai
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.