13 जनवरी का इतिहास: साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ ‘बापू’ का ऐतिहासिक अनशन
Important Events On 13 January: आज के इतिहास में 13 जनवरी का महत्व जानिए, जब महात्मा गांधी ने साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ अंतिम आमरण अनशन शुरू किया और इस दिन की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Important Events on 13 January: आज के इतिहास में 13 जनवरी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महात्मा गांधी का 13 जनवरी की तारीख से गहरा संबंध है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने विभाजन की त्रासदी के बाद देश में फैले साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता (अब कोलकाता) में आमरण अनशन शुरू किया था। इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए थे, जिनमें हिंदू और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में थे। पाकिस्तान से आए अनेक शरणार्थी भी इस अनशन के समर्थन में शामिल हुए थे।
इसके बाद 18 जनवरी 1948 को सुबह करीब 11:30 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने गांधीजी से मुलाकात की और शांति स्थापित करने के लिए उनकी सभी शर्तें स्वीकार कीं। इसके पश्चात गांधीजी अनशन तोड़ने के लिए सहमत हुए। यह उनके जीवन का अंतिम अनशन था।
ये भी पढ़े: 12 जनवरी का इतिहास : अपनी ओजपूर्ण वाणी से युवाओं के मार्गदर्शक बने स्वामी विवेकानंद की जयंती
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
13 जनवरी को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
- 1709: मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया; घायल होने के कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
- 1818: उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण देने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।
- 1849: द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
- 1889: असम के युवाओं ने साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ का प्रकाशन शुरू किया।
- 1948: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया।
- 1964: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भीषण सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 100 लोगों की मौत और 400 से अधिक लोग घायल हुए।
- 1972: घाना में विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री को पद से हटाया गया और सेना के कमांडर ने सत्ता संभाली।
- 1993: अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ लागू करने के लिए हवाई हमले किए।
- 2001: मध्य अमेरिकी शहर सैन साल्वाडोर में आए भूकंप से भारी तबाही, एक हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका।
- 2006: ब्रिटेन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सैन्य कार्रवाई से इनकार किया।
- 2010: अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2009 के दौरान 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी।
- 2012: इटली के समुद्र तट पर यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ; 15 लोगों की मौत।
- 2019: चीन में खदान दुर्घटना में 21 खनिकों की मृत्यु।
- 2020: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी से 14 लोगों की मौत।
- 2021: ब्रिटेन में कोविड-19 से एक दिन में 1,564 मरीजों की मौत।
- 2022: पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत और 45 से अधिक घायल।
- 2024: नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में बस राप्ती नदी में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत 12 लोगों की मौत, 23 घायल।
- 2025: पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम उग्रवादियों ने 40 किसानों की हत्या की।
(भाषा एजेंसी के द्वारा)
