28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
Emergency Press Censorship: आपातकाल के दौरान प्रेस पर कड़े प्रतिबंध लगे। समाचारों की सेंसरशिप, अखबारों के डिक्लेरेशन जब्त करने व पत्रकारों की गिरफ्तारी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा किया।
- Written By: अंकिता पटेल
आपातकाल, प्रेस सेंसरशिप, (सोर्स: सोशल मीडिया)
1975 Emergency Press Restrictions: जून के महीने को भारत के राजनीतिक इतिहास में आपातकाल के लिए याद किया जाता है। आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर पहरा बिठा दिया गया, साथ ही आजाद भारत में पहली बार सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगाये।
आलम यह था कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के ‘डिक्लेरेशन’ जब्त कर लिए गए।
327 पत्रकारों को मीसा कानून में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए। हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के समाचार-प्रतिनिधियों को भारत से जाने के लिए कह दिया गया। रॉयटर सहित अन्य एजेंसियों के टेलेक्स और टेलीफोन काट दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली गिरने से 49 लोगो की मौत, यवतमाल के लोगो में डर का माहोल, प्रशन ने जारी किया अलर्ट
120 करोड़ का पानी का बिल! यवतमाल में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने बकायेदारों के खिलाफ शुरू किया वसूली अभियान
मुंबई का इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल अब आम लोगों के लिए खुला, समुद्र किनारे मिलेगा पर्यटन और मनोरंजन का नया अनुभव
तैयारी पूरी, पर पेपर लीक की बीमारी पुरानी! महा-टीईटी रद्द होने से नागपुर के 16 हजार छात्रों में भारी रोष
देश दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1651: पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
1776: अमेरिकी क्रांति: अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
1787: ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।
1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।
1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की सराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म।
1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरूआत की।
1940: बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या। ।
1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
1981 : चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।
1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता, लालडेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
1986: केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
1996: भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
1999: रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों पर रोक लगाई।
2003: इजराइल-फ़लस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
2004: अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को बागडोर सौंपी।
2005: रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
2007: आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2010 : हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। इन डिब्बों से विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के टकराने से 149 यात्रियों की मौत और 100 से अधिक घायल हो गए।
2011 : क्रिस्टीन लेगार्ड अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं।
यह भी पढ़ें:-तैयारी पूरी, पर पेपर लीक की बीमारी पुरानी! महा-टीईटी रद्द होने से नागपुर के 16 हजार छात्रों में भारी रोष
2012: भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन।
2018: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला प्रकोप को ‘नियंत्रित’ घोषित किया।
2020: कोविड-19 संक्रमण से विश्व भर में मृतकों की संख्या 5,00,000 के पार।
2024: भारत की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बनीं।
2025: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना बनाने में शामिल रहे पराग जैन को गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।
2025: भारत ने बांग्लादेश से जूट और संबंधित फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
