-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Three New Criminal Laws Police Power Retained
अलग अपराध, सजा समान, 3 नए आपराधिक कानूनों में पुलिस शक्ति बरकरार
- Written By: किर्तेश ढोबले
देश में नए कानून 01 जुलाई से लागू हो गए है। नए कानून में विस्तृत पुलिस शक्तियों व अपराधों को बरकरार रखा गया है, इसलिए इनका दुरुपयोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व असहमति को कुचलने के लिए हो सकता है।

(डिजाइन फोटो)
ब्रिटिश युग के लगभग 200 वर्ष पुराने 3 कानूनों की जगह लागू किए गए 3 नए आपराधिक कानून सजा पर इंसाफ को वरीयता देंगे, इस पर शक है। क्योंकि इनमें भी विस्तृत पुलिस शक्तियों व अपराधों को बरकरार रखा गया है, इसलिए इनका दुरुपयोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व असहमति को कुचलने के लिए हो सकता है।
नये कानूनों में दंडित करने की आउटडेटेड ब्रिटिश मानसिकता को बरकरार रखा गया है, जैसे कि लंबे समय तक जेल में डालना, मृत्युदंड और अनेक अपराधों में न्यूनतम सजा में वृद्धि आदि। बीएनएस के तहत सजाएं बिना किसी तर्क के निर्धारित की गई हैं, सजा के रूप, कैद की अवधि, कैद की प्रकृति या जुर्माने की राशि निर्धारित करने के लिए कोई जाहिर तरीका प्रयोग नहीं किया गया है। इसका भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं है कि कुछ अपराधों में कैद की समान सजा क्यों है, जबकि अन्यों में कठोर सजा क्यों है?
अलग अपराध, सजा समान
यह इसलिए हो सकता है क्योंकि नये ड्राफ्ट को आईपीसी की सजाओं पर निर्भर किया गया है, अतः ब्रिटिश तर्क ही लौटकर आ गया है। सजा के रूप में सामुदायिक सेवा को छोड़ दिया जाए तो बीएनएस में वर्तमान मनमानी व असंगतियों के साथ समान सजाओं को ही बरकरार रखा गया है। बीएनएस में अलग-अलग गंभीरता वाले अपराधों के लिए समान सजाएं हैं और समान अपराधों के लिए अलग- अलग सजाएं हैं। शपथ लेकर झूठा बयान (सेक्शन 216, बीएनएस) देने पर सजा 3 वर्ष की कैद है और महिला के विरुद्ध क्रूरता (सेक्शन 85, बीएनएस) करने पर भी यही सजा है। मानहानि (सेक्शन 356/2, बीएनएस) करो या बच्चे के जन्म को छुपाने के लिए उसके मृत शरीर का चुपके से अंतिम संस्कार (सेक्शन 94, बीएनएस) कर दो, दोनों में सजा 2 साल तक की ही मिलेगी। अगर नाबालिग बच्चे को वेश्यावृत्ति के लिए बेचा (सेक्शन 98, बीएनएस) तो 10 साल की कैद होगी और वेश्यावृत्ति कराने के लिए नाबालिग बच्चे को खरीदा (सेक्शन 99, बीएनएस) तो सजा 14 साल तक की हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
कम गंभीर अपराधों की तुलना में अधिक गंभीर अपराधों में सजा कम है। मसलन, धोखे से विवाह करने (सेक्शन 83, बीएनएस) पर अधिकतम सजा 7 साल की है, लेकिन जबरन अवैध श्रम कराने (सेक्शन 146, बीएनएस) पर 1 साल तक ही जेल में रहना होगा और क्रूरता (सेक्शन 85, बीएनएस) व यौन उत्पीड़न (सेक्शन 75, बीएनएस) में सजाएं 3 साल तक की हैं। इसी तरह आजीवन कारावास के संदर्भ में भी असंगति है कि कुछ अपराधों के लिए तो यह सजा है, लेकिन अन्य गंभीर अपराधों के लिए नहीं है। बीएनएस के तहत जुर्माना लगाने में भी तर्क नदारद है कि एसिड अटैक (सेक्शन 124, बीएनएस) में तो दोनों कैद व जुर्माना का प्रावधान है, लेकिन दहेज हत्या (सेक्शन 80, बीएनएस) में जुर्माना का प्रावधान नहीं है। कुछ जुर्मानों का उद्देश्य पुनर्वास है और कुछ का नहीं है। कुछ अपराधों में पूर्व निर्धारित जुर्माना है और कुछ में नहीं है। जिनमें जुर्माना निर्धारित है, उनमें भी अपराध की गंभीरता को ध्यान में नहीं रखा गया है। बीएनएस ने 6 अपराधों में सामुदायिक सेवा का प्रावधान बतौर सजा रखा है, जिसका अर्थ है कि अदालत दोषी से बिना वेतन के ऐसा काम करा सकती है जो समाज के लिए लाभकारी हो।
सुधार, पुनर्वास का अभाव
ब्रिटिश की सजा नीति का उद्देश्य स्थानीय जनता में भय उत्पन्न करना था ताकि उसे नियंत्रित किया जा सके। लेकिन बीएनएस में ‘न्याय’ शब्द पर बल देने और अधिक पारदर्शिता के बावजूद सुधार, पुनर्वास व बहाली के विचारों का फिलहाल के लिए अभाव है। इसके अतिरिक्त मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में नहीं रखा गया है। राजद्रोह के अपराध की जगह भारत की प्रभुसत्ता, एकता व अखंडता को खतरा का कानून आ गया है। पुलिस रिमांड प्रावधान पुलिस को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पुलिस कस्टडी बढ़ाने का अधिकार दिया गया है। सेक्शन 377 को पूरी तरह से गायब कर दिया गया है जो जबरन समलैंगिक मैथुन को अपराध बनाता है। सबसे चिंताजनक यह है कि पुलिस को यह अधिकार दे दिए गए हैं कि जो व्यक्ति पुलिस अधिकारी द्वारा पारित निर्देशों का पालन न करे, उसे हिरासत में लिया जा सकता है। लेख शाहिद ए चौधरी द्वारा
Three new criminal laws police power retained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










