Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला

Aam Aadmi Party: आप मीडिया प्रभारी ने कहा कि महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 13, 2026 | 07:53 PM

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anurag Dhanda Attack On Nayab Singh Saini: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है।

‘राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं सैनी’

आप मीडिया प्रभारी ने कहा कि महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। वे जनता की सेवा छोड़कर राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है, तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में। यह बेहद शर्मनाक है कि हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर

पंजाब को मिलेगा दलित डिप्टी सीएम! किसे मिलेगा मौका? अरविंद केजरीवाल 2027 चुनाव को लेकर चल रहे बड़ा दांव

कांग्रेस खुद की ही दुश्मन, अब पंजाब में कर दी बहुत बड़ी गलती…खो देगी अपना वोट बैंक!

पंजाब में मची हलचल…फिर साथ हुए अकाली दल और बीजेपी! कांग्रेस और AAP ने कही बड़ी बात

‘4 साल में 62,000 युवाओं को नौकरी’

अनुराग ढांडा ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं। पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर शासन चलाया जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा बौखला गई है और साजिशों का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। वे ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रेरित सच्चे कार्यकर्ता हैं। उन्हें पैसे या पद का लालच देकर तोड़ा नहीं जा सकता। भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती।

सीएम सैनी को AAP की चेतावनी

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हरियाणा की जनता को जवाब दें, जब खिलाड़ी भूखे पेट अभ्यास कर रहे हैं, जब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जब बुजुर्ग पेंशन के लिए परेशान हैं, तब उनकी प्राथमिकता पंजाब में साजिश क्यों है? जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त की राजनीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। बेहतर होगा कि हरियाणा सरकार अपनी शेष अवधि जनता की सेवा में लगाए, न कि लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशों में।

Aap media incharge anurag dhanda attack on haryana cm nayab singh saini

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • AAP
  • Haryana
  • Nayab Singh Saini

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.