पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर
Narinder Kaur Bharaj on BJP: पंजाब की आप विधायक नरिंदर कौर भारज ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के कथित "ऑपरेशन लोटस" के तहत उनसे संपर्क किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू और संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज (Image- Social Media)
Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज ने भारतीय जनता पार्टी पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने उनसे संपर्क कर भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।
विधायक का दावा है कि उन्हें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में संगरूर सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाने का आश्वासन भी दिया गया। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनीं नरिंदर कौर भरज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनसे संपर्क किया और पंजाब में भाजपा की रणनीति पर चर्चा के लिए निजी बैठक का प्रस्ताव रखा।
सम्बंधित ख़बरें
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कहा गया कि पार्टी को हर क्षेत्र से उम्मीदवारों की जरूरत है और संगरूर से चुनाव लड़ने का टिकट देने की पेशकश की गई। उनके अनुसार, उन्हें यह भी भरोसा दिलाया गया कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएंगी।
नरिंदर कौर भरज ने स्पष्ट किया कि वह आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी पहचान पार्टी और पंजाब की जनता की बदौलत है, इसलिए वह भाजपा की राजनीति के आगे नहीं झुकेंगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब को मिलेगा दलित डिप्टी सीएम! किसे मिलेगा मौका? अरविंद केजरीवाल 2027 चुनाव को लेकर चल रहे बड़ा दांव
पंजाब में 2027 में होने हैं विधानसभा चुनाव
पंजाब में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच सामने आए इन आरोपों ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है। नरिंदर कौर भरज ने स्पष्ट किया कि वह आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी पहचान पार्टी और पंजाब की जनता की बदौलत है, इसलिए वह भाजपा की राजनीति के आगे नहीं झुकेंगी।
