-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Supreme Court Expressed Strong Displeasure Over Eds Investigation System
संपादकीय: कानून के दायरे में काम करें, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई ईडी को फटकार
- Written By: दीपिका पाल
Supreme Court of India- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच प्रणाली पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की एवं विधि सम्मत मर्यादा के पालन पर जोर दिया। ईडी 10 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोप सिद्ध कर पाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई ईडी को फटकार (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आर्थिक अपराधों की जांच करनेवाला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपनी गतिविधियों की वजह से पिछले 10 वर्षों से चर्चा में है।हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच प्रणाली पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की एवं विधि सम्मत मर्यादा के पालन पर जोर दिया।न्यायमूर्ति सूर्यकांत, उज्ज्वल भुयान व कोटेश्वर सिंह की पीठ ने ईडी से कहा कि वह अपराधियों जैसा आचरण न करे बल्कि कानून के दायरे में रहकर अपना काम करे।पिछले 5 वर्षों में लगभग 5,000 अपराध दर्ज करने के बाद भी ईडी 10 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोप सिद्ध कर पाई है।
अदालत ने सवाल किया कि जो लोग अनेक वर्षों तक न्यायिक हिरासत में रहते हैं और बाद में निर्दोष छूट जाते हैं, उनकी जवाबदारी कौन लेगा? ईडी की जांच परिणामकारक होनी चाहिए।प्रक्रिया के खेल में समय गंवाने की बजाय ईडी अपनी विश्वसनीयता कायम रखे।इसके पूर्व भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई है लेकिन ईडी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ।किसी जांच संस्था की हठवादिता लोकतंत्र के लिए घातक है।कर्नाटक के एक मामले की सुनवाई में चीफ जस्टिस ने स्वयं पूछा था कि क्या राजनीतिक लड़ाई के लिए ईडी का उपयोग होता है।राजनीतिक लड़ाई के लिए चुनाव हैं।उसके लिए ईडी का इस्तेमाल क्यों होना चाहिए? इसी वर्ष मई माह में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मामले में ईडी को फटकारते हुए कहा था कि वह संघ राज्य व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए राज्य की स्वायत्तता पर आक्रमण कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
ऐसे अनेक उदाहरण दिए जा सकते हैं।पिछले कुछ वर्षों से ईडी की कार्यवाही को पक्षपातपूर्ण, चयनात्मक जांच करनेवाली तथा सरकार के दबाव में कार्य करनेवाली होने का आरोप लगातार लगाया जाता रहा।जांच संस्था को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते समय नैतिकता, पारदर्शिता व कानूनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।यदि ईडी जैसी शक्तिशाली संस्था पर जनता का विश्वास कम हो जाए तो संपूर्ण न्याय व्यवस्था की साख पर आंच आ सकती है।विपक्षी नेताओं पर छापे, गिरफ्तारी और लंबे समय तक जांच जारी रखना और इसके विपरीत सत्तापक्ष से संबंधित मामलों की जांच में नरम रवैया अपनाना जैसे आरोप ईडी पर लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट दाखिल करने में विलंब, जमानत के लिए आरोपी को दीर्घकाल तक कैद रखने से लोगों का एजेंसी की निष्पक्षता पर विश्वास डगमगा गया है।ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी को फटकार सुनाना उल्लेखनीय है।कोई भी संस्था या एजेंसी इतनी शक्तिशाली न बने कि मनमानी करने लग जाए।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Supreme court expressed strong displeasure over eds investigation system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














