- Hindi News »
- Special Coverage »
- Supreme Court Allows Special In Depth Revision Of Voter List In Bihar To Continue
विशेष- नागरिकता तय करना गृह मंत्रालय का अधिकार, विधानसभा चुनाव से पहले बवाल
सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को जारी रखने की अनुमति दे दी है लेकिन कुछ उल्लेखनीय मुद्दे भी रखे हैं। इन मुद्दों पर विचार किए जाने है।
- Written By: दीपिका पाल

बिहार विधानसभा चुनाव (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: यद्यपि सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को जारी रखने की अनुमति दे दी है लेकिन कुछ उल्लेखनीय मुद्दे भी रखे हैं जैसे कि बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में नागरिकता के मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है? यह चुनाव आयोग का अधिकार नहीं है, बल्कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।दूसरा टाइमिंग का सवाल है कि नागरिकता की जांच करनी थी तो पहले ही कदम उठाया जाना चाहिए था।जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, उनके पास इसके खिलाफ अपील करने का समय व न्यायसंगत अवसर नहीं होगा और चुनाव आ जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने यह कहकर नागरिकों को ढाढस बंधाया कि सुनवाई का मौका दिए बिना किसी को भी मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।मतदाता सूची पुनरीक्षण में उचित प्रक्रिया अपनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जोर दिया तथा कहा कि एसआईआर सिर्फ बिहार राज्य की मतदाता सूची का मामला नहीं है बल्कि सार्वभौमिक मताधिकार का प्रश्न है।प्रक्रिया सही होगी लेकिन ईसी का समय गलत है।सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेजों की सूची में आधार कार्ड, राशन कार्ड व मतदाता का फोटो पहचान पत्र शामिल करने को कहा।जस्टिस सुधांशु धूलिया व जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि यह मुद्दा महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की जड़ तथा मताधिकार तक जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
शादी से पहले शारीरिक संबंध पर ‘सुप्रीम’ चेतावनी, केस करने वाली महिला को दिखाया आईना, जानिए SC ने क्या कहा?
आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी
सुप्रीम कोर्ट ने वोटर की पहचान सुनिश्चित करनेवाले दस्तावेजों की सूची में आधार, राशन कार्ड तथा वोटर आईडी शामिल करने का सुझाव दिया।बिहार में 10 जुलाई 2025 तक 11,48,98,440 आधार कार्ड जनरेट हुए जो राज्य की 88 फीसदी आबादी को कवर करते हैं।इसी तारीख तक बिहार में 1,79,07,319 राशन कार्ड थे।जहां तक फोटो सहित वोट आईडी कार्ड की बात है, बिहार में 7.89 करोड़ लोगों के पास यह मौजूद हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि एसआईआर के लिए आधार कार्ड और चुनाव आयोग द्वारा जारी इलेक्टोरल फोटो आईडेंटिटी कार्ड को वैध दस्तावेज क्यों नहीं माना जा रहा है? जिस तरह के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उन्हें कोई तुरंत पेश नहीं कर सकता।मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर चुनाव आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि बिहार के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी पहचान सत्यापित कर दी है तथा किसी को भी अपनी बात रखने का अवसर दिए बिना मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।
प्रवासी मजदूरों की समस्या
बिहार के लाखों लोग देश के अन्य राज्यों में नौकरी-रोजगार के लिए जाते हैं।उनके लिए कामकाज छोड़कर वापस लौटना और अपना जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल सर्टिफिकेट खोजना आसान नहीं है।प्रवासी श्रमिकों के सामने प्रश्न है कि वोट से जुड़े दस्तावेज खोजें या अपनी नौकरी देखें।उनके पास आधार या वोटर कार्ड है लेकिन अन्य दस्तावेजों को लेकर वह कभी गंभीर नहीं रहे।बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में अब भी लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए प्रयास नहीं करते और इसके महत्व से भी अनजान बने हुए हैं।वैसे मतदाताओं को पहले से भरे हुए जो फार्म वितरित किए गए हैं उनमें आधार नंबर और वोटर कार्ड का विवरण दिया हुआ है।
मतदान के लिए वोटर की पहचान सुनिश्चित होनी चाहिए लेकिन चुनाव आयोग ने इसे जटिल बना दिया है।सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने की मांग 10 विपक्षी दलों के नेताओं सहित किसी भी याचिकाकर्ता ने नहीं की है।चुनाव आयोग की दलील है कि मतदाता सूची में नामों को शामिल करने या हटाने के लिए पुनरीक्षण आवश्यक होता है।यह काम वह नहीं तो कौन करेगा?
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Supreme court allows special in depth revision of voter list in bihar to continue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
Feb 17, 2026 | 01:06 PMमौत की पटरी पर नींद! CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शराबी की करतूत, सतर्क मोटरमैन बना मसीहा
Feb 17, 2026 | 01:06 PMआज कितने बजे से लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल से जुड़ी पूरी जानकारी
Feb 17, 2026 | 01:05 PMराजस्थान से झारखंड तक ACB की 15 जगहों पर छापेमारी, हिरासत में लिए गए 9 लोग, जल जीवन मिशन से जुड़ा है मामला
Feb 17, 2026 | 01:04 PMधधकते ज्वालामुखी पर बन रहा पिज्जा! ग्वाटेमाला के ‘पिज्जा पकाया’ का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 01:02 PMस्मार्ट सिटी की तैयारी: जालना मनपा के 49 नगरसेवकों का पुणे में 2 दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण
Feb 17, 2026 | 12:52 PMधुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती
Feb 17, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














