-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Such Mischief Cannot Be Tolerated Who Is Threatening To Blow Up The Flight With A Bomb
ऐसी शरारत बर्दाश्त नहीं, फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कौन
- Written By: मृणाल पाठक
देश की प्रत्येक एयरलाइन की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक सप्ताह के भीतर बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। इससे खलबली मचना स्वाभाविक है। अब जांज किया जा रहा है कि इन धमकियों के पीछे कौन है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: न जाने कौन फैला रहा है इस तरह की दहशत? देश की प्रत्येक एयरलाइन की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक सप्ताह के भीतर बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। इससे खलबली मचना स्वाभाविक है। किसी एक फ्लाइट को लेकर धमकी देना अलग बात है लेकिन इतनी बड़ी तादाद में धमकी की वजह से बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। हवाई यात्रा का टाइमटेबल गड़बड़ा जाता है। कितनी ही फ्लाइट जांच के लिए रोक दी जाती हैं।
यात्रियों को भारी असुविधा होती है। वे समय पर अपने गंतव्य पहुंच नहीं पाते या कनेक्टिंग फ्लाइट मिस कर जाते हैं। इन धमकियों के पीछे कौन है और उसका क्या उद्देश्य है? अनेक एजेंसियां इसका पता लगाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से विमान में धमाका करने की धमकी दी जा रही है।
अनेक डिजीटेक टूल हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि कौन से शरारती तत्व यह करतूत कर रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनियों के पास भी पता लगाने के संसाधन हैं कि कौन से फेक अकाउंट से इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। यह भी संभव है कि इस तरह की धमकी उन देशों से आ रही हो, जिनके साथ भारत का संयुक्त जांच समझौता नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
आखिर ये कितने शातिर लोग हैं जो इतने दिनों से जांचकर्ताओं की पकड़ में नहीं आए? उड़ान में खलल डालकर उसे रोक देना उनका उद्देश्य मालूम पड़ता है। उनकी धमकी वाकई गंभीर है या खोखली इसका अंदाजा कैसे लगाया जाए? कुछ धमकियां तो ऐसी उड़ान को लेकर थीं जो पूरी हो चुकी थीं। वैसे तो हर उड़ान के पहले विमान और उसके सिस्टम की पूरी तरह जांच की जाती है फिर भी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
यह भी पढ़ें- बच्चों पर पढ़ाई का बढ़ता बोझ, शिक्षा क्षेत्र में नए प्रयोग
लगभग 25 फ्लाइट्स को इस प्रकार की धमकी मिल चुकी है। एयरलाइंस को स्पष्ट आदेश है कि किसी भी धमकी को बहुत गंभीरता से ले क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस वजह से उड़ान में व्यवधान, विलंब या रद्द होना सामान्य बात है लेकिन ऐसा होने पर हवाई यात्रियों को बुरी तरह हलाकान होना पड़ता है।
ऐसी धमकियां विमानन क्षेत्र की मजबूती की परीक्षा ले रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों को ऐसे शरारती तत्वों को यथाशीघ्र खोज निकालना होगा। ऐसा संदेह है कि ये धमकियां यूके और जर्मनी से आ रही हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के एक नाबालिग को पकड़ा जिसने 3 उड़ानों को लेकर धमकी दी थी।
शायद उसे यह एडवेंचर लगा होगा। इस तरह का अपराध करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी धमकियां देनेवाले में सिरफिरे, मानसिक रुग्ण के अलावा कोई ऐसा यात्री भी हो सकता है जो उड़ान में विलंब कराना चाहता है। यह भी देखना होगा कि ऐसी धमकी के पीछे कोई एक व्यक्ति है या कोई समूह! कॉल या ई-मेल कहां से आया, इसका तुरंत पता लगाकर शरारती तत्व को पकड़ा जाना चाहिए। साइबर सुरक्षा एजेंसियां ऐसा कर सकती हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Such mischief cannot be tolerated who is threatening to blow up the flight with a bomb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










