- Hindi News »
- Special Coverage »
- Statement By Reserve Bank Of India Governor Sanjay Malhotra
निशानेबाज: चर्चा सरगर्म है इस समय, राजनीति से RBI तक संजय
रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मैं संजय हूं लेकिन महाभारत का संजय नहीं, जो भविष्य में ब्याज दरों में होनेवाले बदलाव और मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ब्याज दरों की कटौती पर भविष्यवाणी करें।
- Written By: दीपिका पाल

रिजर्व बैंक के गर्वनर (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आज हम आपसे किसी अजय, प्रणय, विजय, तनय, धनंजय या शत्रुंजय की चर्चा नहीं करेंगे बल्कि संजय के बारे में आपकी राय जानना चाहेंगे. हजारों वर्ष पुराना यह नाम अचानक चर्चित हो उठा है. जरूर इस नाम के साथ कोई चमत्कार जुड़ा हुआ है और सारी दुनिया चमत्कार को नमस्कार करती है.’ हमने कहा, ‘राजनीति में संजय गांधी किसी धूमकेतु के समान आए थे. इमरजेंसी के दौरान उनका दबदबा था. फिल्म में संजय दत्त और संजय कपूर के नाम से लोग परिचित हैं।
एक चरित्र अभिनेता का नाम संजय मिश्रा है. आपको पत्रकार और पुलिस जगत में भी संजय मिल जाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का नाम संजय मल्होत्रा है. वैसे आपको विजय पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि जंजीर, दीवार, त्रिशूल, डॉन जैसी अधिकांश फिल्मों में अमिताभ बच्चन का नाम विजय रहा करता है.’ फिल्म ‘अग्निपथ’ में वह कहते हैं- नाम विजय दीनानाथ चव्हाण।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, विषय बदलने की कोशिश मत कीजिए. आज की चर्चा का मुद्दा सिर्फ संजय पर केंद्रित रखिए. इस नाम के लोग बुद्धिमान, कर्तव्यपरायण, चतुर-चालाक, स्मार्ट और प्रैक्टिकल हुआ करते हैं. अब यह बताइए कि इतिहास में सबसे पहले इस नाम का उल्लेख कहां है?’ हमने कहा, ‘महाभारत युद्ध के हर मोर्चे का आंखों देखा हाल संजय ने धृतराष्ट्र को सुनाया था. यदि नारदजी दुनिया के पहले पत्रकार थे और देवता-दानवों और ऋषि मुनियों तक संवाद प्रेषण या मास कम्युनिकेशन करते थे तो संजय भी दुनिया के पहले लाइव कमेंटेटर थे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Political Crisis: संजय राउत की भविष्यवाणी, शिंदे गुट और NCP के 50 विधायक थामेंगे BJP का हाथ?
‘मोदी के वादों पर भरोसा न करें’, LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच संजय राउत का सरकार पर बड़ा हमला
‘गुरु जी के आशीर्वाद से ठीक हुआ गला’, Ritu Tawde के बयान की आलोचना, मुंबई की मेयर ने खुद दी सफाई
पुडुचेरी चुनाव: कामराज नगर में क्या फिर खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी वापसी? जानें इस हॉट सीट का पूरा गणित
श्रीमद् भगवत गीता का प्रथम अध्याय ही धृतराष्ट्र के इस कथन से शुरू होता है- धर्मक्षेत्रे कुरूक्षेत्रे समवेता युयुत्सव: मामका: पांडवाश्चैव किमकुर्वत संजय. हे संजय धर्म भूमि कुरूक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे और पांडू के पुत्रों ने क्या किया?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मैं संजय हूं लेकिन महाभारत का संजय नहीं, जो भविष्य में ब्याज दरों में होनेवाले बदलाव और मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ब्याज दरों में होनेवाली कटौती के बारे में भविष्यवाणी कर सकूं।’
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘अब राजनीति के मुद्दे पर आइए. ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत ने महाभारत के पात्र का उल्लेख करते हुए उद्धव ठाकरे को श्रीकृष्ण की उपमा दी थी और खुद को संजय बताया था. इस पर शिंदे गुट के नेता और पूर्व विधायक शहाजी बापू पाटिल ने राऊत के अज्ञान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि संजय कभी भी श्रीकृष्ण के साथ नहीं था, वह धृतराष्ट्र के साथ था. संजय राऊत को फिर से महाभारत ठीक से पढ़ना चाहिए।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Statement by reserve bank of india governor sanjay malhotra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMMira Bhayander Municipal Corporation की बड़ी उपलब्धि, बिना अभय योजना 28 करोड़ अतिरिक्त कर संग्रह
Apr 03, 2026 | 12:20 PMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
Apr 03, 2026 | 12:16 PMभंडारा में बाघिन के हमले में महिला की मौत; वन विभाग ने 25 लाख और सरकारी नौकरी का किया ऐलान, सर्च ऑपरेशन शुरू
Apr 03, 2026 | 12:13 PMIran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 12:09 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














