- Hindi News »
- Special Coverage »
- Slowness In Checking Omr Sheets 3600000 Cbse Students Under Stress
OMR शीट जांचने में सुस्ती, CBSE के 36,00,000 छात्र तनाव में
- Written By: नवभारत डेस्क

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों का तनाव बढ़ता जा रहा है. दूसरे टर्म की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है और इसके बाद शीघ्र ही थ्योरी परीक्षा होने वाली है लेकिन नवंबर-दिसंबर में ली गई पहले टर्म की परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है. ये परीक्षाएं आब्जेक्टिव फॉरमैट में ऑप्टिकल मार्क रिकगनिशन (ओएमआर) आंसरशीट पर ली गई थीं.
तब तो ऐसा लग रहा था कि नई प्रणाली से ग्रेडिंग होकर तत्काल नतीजा आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और परिणाम घोषित करने में पारम्परिक परीक्षा पद्धति से भी ज्यादा विलंब हो गया. इतनी अधिक देरी क्यों हुई, इसकी कोई वजह भी पालकों, छात्रों और स्कूलों को नहीं बताई गई. कोरोना महामारी नियंत्रण में आ गई है और 2 वर्षों बाद ऑफलाइन तरीके से परीक्षा हो रही है लेकिन नवंबर-दिसंबर की टर्म-1 परीक्षा का नतीजा अब तक जाहिर नहीं होना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.
जिस समय बच्चों की ओएमआर पैटर्न से परीक्षा ली गई थी, तब सीबीएसई बोर्ड की सूझबूझ की काफी तारीफ हुई थी लेकिन इस मामले में हताशा हाथ लगी. सीबीएसई ने ओएमआर शीट जांचने में इतने महीनों का विलंब क्यों लगाया, यह बात समझ से परे है. इससे बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों और पालकों का तनाव बढ़ा है. इस विलंब का कहीं कोई स्पष्टीकरण नहीं है. इससे भारी अनिश्चितता व्याप्त है.
सम्बंधित ख़बरें
CBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम
CBSE 12th Result 2026: भोपाल रीजन में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें कैसा रहा MP के छात्रों का प्रदर्शन
CBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म! मूल्यांकन पूरा, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की मिलेगी सुविधा
अब यदि किसी को पुनर्मूल्यांकन (रिवैल्यूशन) की मांग करनी है तो कैसे कर पाएगा? उस प्रक्रिया का क्या होगा? अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन, ऐसे 2 प्रकार के अंकों का सुनिश्चित वेटेज भी घोषित नहीं किया गया है. लगभग 36,00,000 छात्रों ने पहले टर्म की परीक्षा दी है, जिनके बारे में सीबीएसई को सहानुभूतिपूर्वक ध्यान देना चाहिए. सीबीएसई साधनसंपन्न बोर्ड है जिसे अपनी व्यवस्थित कार्यप्रणाली के आधार पर स्टेट बोर्ड को राह दिखानी चाहिए. चाहे प्रश्नपत्र तैयार करने का मामला हो या पेपर जांचने का, सीबीएसई को मानदंड सुनिश्चित करने चाहिए.
Slowness in checking omr sheets 3600000 cbse students under stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














