- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sharad Pawar And Uddhav Praised Devendra Fadnavis
संपादकीय: राजनीतिक सौजन्य की बानगी, शरद पवार व उद्धव ने की देवेंद्र की सराहना
Maharashtra Politics- कटुता के बीच अचानक सौहार्द्रपूर्ण संस्कृति की बयार महसूस की गई जब शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने राजनीति वैरभाव को परे रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की गई।
- Written By: दीपिका पाल

महाराष्ट्र की राजनीति (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में व्याप्त द्वेष और कटुता के बीच अचानक सौहार्द्रपूर्ण संस्कृति की बयार महसूस की गई जब शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने राजनीति वैरभाव को परे रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 55वें जन्मदिन पर उनकी कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।शरद पवार जैसे दिग्गज नेता ने कहा कि फडणवीस प्रतिदिन 18-19 घंटे काम करते हैं और इतनी मेहनत के बाद भी थकते नहीं हैं।वह एक दूरदर्शी नेता हैं जो राज्य के भविष्य के लिए हमेशा सोचते हैं।पवार ने कहा कि मुझे फडणवीस की कार्यशैली में अपनी छवि नजर आती है।वे 2 विपरीत विचारधारों के नेताओं के साथ भी काम कर सकते हैं।इसी तरह उद्धव ठाकरे ने भी फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे नेता हैं जो बड़े मौके के हकदार हैं।
महाविकास आघाड़ी के 2 नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री फडणवीस की कार्यशैली की खुले मन से सराहना यह दर्शाती है कि राजनीति में अब भी कहीं न कहीं सकारात्मकता का पहलू कायम है।वास्तव में ऐसा ही होना चाहिए।वैचारिक या सैद्धांतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन संबंधों में कटुता नहीं आनी चाहिए।महाराष्ट्र की राजनीति का ऊंचा स्तर भी लोगों ने देखा है जब बालासाहेब भारदे या शेषराव वानखेड़े जैसे स्पीकर या सभापति हुआ करते थे।सदन में ज्वलंत मुद्दों पर अभ्यासपूर्ण चर्चा हुआ करती थी।नेताओं में आत्मीयतापूर्ण संबंध रहा करते थे।अब राजनीतिक शत्रुता ही नहीं परस्पर संदेह का वातावरण भी बन गया है।हाल ही में विधान भवन में मारपीट की अशोभनीय घटना भी देखी गई।आलोचना की भाषा दूषित व अपमानजनक होती जा रही है।खास तौर पर 2014 के बाद से राजनीति के स्तर में गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
मुंबई की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा! रिफंड का झांसा देकर 98,000 रुपए की ठगी
60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष
ठाणे में RTE एडमिशन की तारीख बढ़ी, अभिभावक अब 25 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
उस वर्ष 4 प्रमुख पार्टियों ने स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था।कुल 288 सीटों में से बीजेपी ने सर्वाधिक 122 सीटें जीती थीं।बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता मिला था।तब शरद पवार ने सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की थी।बाद में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़नेवाली शिवसेना बीजेपी के साथ सत्ता में शामिल हुई किंतु सत्ता में रहते हुए भी शिवसेना के नेता बीजेपी व प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते देखे गए।तब शिवसेना के मंत्री कहते थे कि हम अपने इस्तीफे हमेशा अपनी जेब में तैयार रखते हैं।शिवसेना का मुखपत्र भी केंद्र सरकार की आलोचना करता रहता था।
खुद के हिंदुत्व को असली बताने की होड़ लगी थी।2019 के चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जबकि देवेंद्र फडणवीस को भरोसा था कि वह बीजेपी को अपने दम पर निर्वाचित करवा सकते हैं लेकिन केंद्रीय निर्देश या दबाव की वजह से शिवसेना के साथ सीटों का बंटवारा करना पड़ा।बाद में महाविकास आघाड़ी का प्रयोग कर बीजेपी को अंगूठा दिखा दिया गया।फडणवीस बार-बार कहते थे कि मैं फिर वापस आऊंगा और उन्होंने पुन: सत्ता में आकर दिखा दिया।बाद में फडणवीस ने चाणक्य नीति पर चलते हुए शिवसेना और राकां दोनों को तोड़ कर हिसाब बराबर कर दिया।अब यदि शरद पवार ने फडणवीस के राजनीतिक कौशल की सराहना की है तो इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Sharad pawar and uddhav praised devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bengal Chunav 2026: बंगाल की 291 सीटों पर लड़ेगी TMC…बाकी 3 पर कौन? ममता बोलीं- 2026 में जीतेंगे 226 सीटें
Mar 17, 2026 | 05:18 PMदुबई एयरपोर्ट के बाद… UAE के गैस फील्ड पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला, अमेरिका और अरब देशों की बढ़ी टेंशन
Mar 17, 2026 | 05:14 PMएकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
Mar 17, 2026 | 05:12 PMकोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
Mar 17, 2026 | 05:06 PMमुंबई की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा! रिफंड का झांसा देकर 98,000 रुपए की ठगी
Mar 17, 2026 | 05:03 PMVideo: रोहित के बल्ले से निकला आसमानी छक्का, शॉट मारकर खुद ही ली फील्डर की चुटकी, ये वीडियो मिस मत करना
Mar 17, 2026 | 04:56 PM60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष
Mar 17, 2026 | 04:54 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM











